
Lock Upp show and ram kapoor (IMDb)
Ram Kapoor pleads with Riteish Deshmukh evict: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में एक्टर राम कपूर इमोशनल होते नजर आए। लगातार तनावपूर्ण माहौल और सीमित सोर्स के बीच उन्होंने कैमरे के सामने एक्सेप्ट किया कि शायद इस शो में हिस्सा लेना उनकी गलती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख से उन्हें कंटेस्टेंट से बाहर करने की अपील भी कर डाली।
घर में उस समय मुश्किल स्थिति पैदा हो गई जब कंटेस्टेंट के पास खाने का सामान खरीदने के लिए केवल 3,400 रुपये बचे थे। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर फैसला किया कि वे ये रकम खर्च नहीं करेंगे और उम्मीद करेंगे कि शो की टीम उन्हें भोजन उपलब्ध करा देगी, लेकिन उनकी ये रणनीति सफल नहीं हुई। अगले दिन तक बची हुई रकम भी खत्म हो गई और घर के सभी सदस्य बिना भोजन के रह गए।
इस घटना के बाद राम कपूर ने खाने से जुड़े टास्क में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि ये शो उनके स्वभाव के अनुकूल नहीं है। कहा जा रहा है कि राम ने माना कि उन्हें शुरुआत में ही इस शो का हिस्सा बनने का फैसला नहीं करना चाहिए था और अब वो शो छोड़ना चाहते हैं।
इन तमाम मामलों के बाद में जब होस्ट रितेश देशमुख घरवालों से बातचीत करने पहुंचे, तो उन्होंने सभी से विरोध करने की वजह पूछी। इस दौरान कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने आरोप लगाया कि विरोध की शुरुआत राम कपूर ने की थी। बता दें, इसके जवाब में राम ने कहा कि एक हफ्ते के अनुभव के बाद उन्हें एहसास हुआ है कि उन्होंने गलत फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस गेम की गंभीरता समझ में आ गई है और वो खुद को इस माहौल के लायक नहीं मानते।
बता दें, राम कपूर ने ये भी कहा कि वो शो, निर्माताओं और अपने साथियों की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। इसलिए उन्होंने रितेश देशमुख से अनुरोध किया कि उन्हें सम्मानपूर्वक शो से बाहर जाने की अनुमति दी जाए।
हालांकि रितेश देशमुख ने उन्हें हार न मानने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राम की सकारात्मक सोच और शांत स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। रितेश ने उन्हें अपनी सालों की मेहनत से बनाई गई अच्छी छवि को याद रखने और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद राम कपूर ने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा कि घर के अन्य कंटेस्टेंट से उनका भावनात्मक जुड़ाव हो गया है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें खाना मिलता है और दूसरे सदस्य भूखे रहते हैं तो उन्हें बेहद तकलीफ होती है। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। इसी एपिसोड में सुनीता आहूजा भी भावुक नजर आईं और उन्होंने भी अपने परिवार के पास लौटने की इच्छा जताई। हालांकि रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट को भरोसा दिलाया कि शो में सभी की सुरक्षा और जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
Updated on:
06 Jul 2026 12:06 pm
Published on:
06 Jul 2026 12:06 pm
