
आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन का तंज. (फोटो सोर्स: irfanpathan_official and shekhartonite)
Shekhar Suman on Aamir Khan Third Wedding: टीवी और फिल्म एक्टर और एक बेहतरीन होस्ट शेखर सुमन इन दिनों अपने टॉक शो 'शेखर टूनाइट' के कारण चर्चा बटोर रहे हैं। शो में वो अपने खास व्यंग्यात्मक अंदाज में सरकार, और ट्रेंडिंग मुद्दों पर कटाक्ष करते हैं। अपने फेमस यूट्यूब टॉक शो 'शेखर टूनाइट' के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने आमिर खान की गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी पर टिप्पणी की है। शेखर ने बॉलीवुड सुपरस्टार की तीसरी शादी पर एक मोनोलॉग देते हुए इसे सत्ता में मौजूद राजनेताओं के लिए गठबंधन बनाने की एक 'मास्टरक्लास' बताया।
शेखर सुमन ने अपने शो में कहा, "इस आदमी ने आने वाली कई पीढ़ियों को एक अनोखा विजन दिया है। और वो विजन है - किसी चीज को तब तक पाना जब तक वो मिल न जाए।" उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति चाहे किसी भी पेशे से जुड़ा हो, उसे आमिर खान के पैर छूने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "खासकर राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए। अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं। लेकिन उन्हें इस आदमी से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए।"
शेखर सुमन ने बताया कि आमिर के पहले दो "गठबंधन", यानी रीना दत्ता और फिल्ममेकर किरण राव के साथ उनकी शादियां दुर्भाग्य से टूट गई थीं, इसलिए उन्हें अपने तीसरे गठबंधन, गौरी के साथ, जो दो साल से ज्यादा समय से उनकी पार्टनर हैं, को "महागठबंधन" (grand allience) कहना चाहिए। शेखर ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, "हमारी सरकार ठीक से डबल इंजन नहीं चला पाती, और आमिर अब ट्रिपल इंजन चला रहे हैं।"
शेखर ने अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, 'आमिर की पर्सनल लाइफ एक इंजन ड्राइवर जैसी है, जो एक पूरी तरह से काम करने वाली ट्रेन बनाने के लिए पहले दो स्टेशनों पर एक-एक ट्रेन बोगी अलग करता है, अगले स्टेशन पर तीसरी बोगी जोड़ता है, और फिर अगले स्टेशन पर पहली दो बोगियों को वापस जोड़ लेता है। शेखर ने आगे कहा, "उनका टैलेंट बेमिसाल है। वो अनोखे हैं। वो उस इंजन की तरह हैं जिसमें पेट्रोल, इथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल का मिक्चर होता है। लेकिन इसके बावजूद, यह इंजन अभी तक रुका नहीं है और एक नई मंज़िल की ओर पटरी पर आसानी से चल रहा है।"
इतना ही नहीं इसके आगे उन्होंने ये भी दावा किया कि भले ही कोई और अपने "अच्छे दिन" हासिल न कर पाए, लेकिन आमिर ने जरूर तीसरी बार ऐसा कर दिखाया है। राजनीति पर कटाक्ष करते हुए शेखर ने मजाक में कहा, "आमिर खान ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। क्या आमिर खान NDA सरकार हैं या क्या? प्रधानमंत्री मोदी भी सोच रहे होंगे कि उन्होंने अभी-अभी नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है, और अब आमिर खान के रूप में उन्हें एक नया कॉम्पिटिटर मिल गया है।"
शो में शेखर सुमन ने बताया कि आमिर खान की तीसरी शादी काफी "पारिवारिक" माहौल में हुई, जिसमें न केवल उनकी पहली दोनों पत्नियां और उनके बच्चे, और उनकी तीसरी पत्नी के बच्चे भी मौजूद थे। शेखर ने आगे कहा, "इसे ही 'वसुधैव कुटुंबकम' कहते हैं।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) को भी आमिर से सीखना चाहिए कि अपने नए गठबंधन में पुराने सहयोगियों को साथ कैसे लेकर चला जाए।
शेखर ने मजाक में कहा, "अब मुझे समझ आया कि उन्हें 'परफेक्शनिस्ट' क्यों कहा जाता है। जब तक वो किसी काम में परफेक्ट नहीं हो जाते, तब तक उसे करते रहते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं, परफेक्शन की कोई सीमा नहीं होती… सीमा तो छोड़िए, कोई रीना या किरण भी नहीं होती।"
बता दें कि आमिर खान ने बीती 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी शादी रजिस्ट्रेशन सेरेमनी में गौरी स्प्रैट से शादी की। इस मौके पर सिर्फ़ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।
Updated on:
12 Jul 2026 03:35 pm
Published on:
12 Jul 2026 03:35 pm
