12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महिलाएं पहले मां होती हैं’, आनंदीबेन पटेल के बयान पर कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- ‘औरतों को देवी-शक्ति कहा जाता है’

Kangana Ranaut Supports UP Governor Anandiben Patel: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आनंदीबेन पटेल के बयान का समर्थन किया है। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की भूमिका, करियर और परिवार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
2 min read
Google source verification
कंगना रनौत ने आनंदीबेन पटेल को किया सपोर्ट (फोटो सोर्स: IANS)

कंगना रनौत ने आनंदीबेन पटेल को किया सपोर्ट (फोटो सोर्स: IANS)

Kangana Ranaut Supports UP Governor Anandiben Patel: भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के उस बयान का सपोर्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को एक सफल प्रोफेशनल बनने के साथ-साथ एक जिम्मेदार और सक्षम मां की भूमिका भी निभानी चाहिए। इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं की भूमिका, करियर और परिवार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

कंगना रनौत ने अपनी बचपन की यादें शेयर की

कंगना रनौत ने X पर अपनी बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा कि उन्हें बचपन से ही देखभाल और पालन-पोषण से जुड़ी गतिविधियां पसंद थीं। उन्होंने लिखा कि जहां उनका भाई खेलकूद में बिजी रहता था, वहीं वो गुड़िया का घर बनाती थीं, उनके कपड़े तैयार करती थीं और खाना बनाने का खेल खेलती थीं। उनके अनुसार, ये अनुभव उन्हें आज भी याद है और वो इसे महिलाओं की सरल प्रवृत्ति से जोड़कर देखती हैं।

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने आगे कहा कि किसी महिला को पालन-पोषण की इमोशन अलग से सिखाने की जरूरत नहीं होती। उनका मानना है कि ये स्वाभाविक गुण है, जो महिलाओं के व्यक्तित्व का हिस्सा होता है। उन्होंने ये लिखा कि ईश्वर ने महिलाओं को मानवता के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दी है और यही उनका मूल स्वभाव भी है।

कंगना रनौत ने भारतीय संस्कृति का भी जिक्र किया

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को सदियों से देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा और माता जैसे सम्मानजनक रूपों में देखा जाता रहा है। इन प्रतीकों का संबंध केवल धार्मिक आस्था से नहीं, बल्कि महिलाओं की देखभाल, प्रेम और सृजन की क्षमता से भी है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि अपने प्रियजनों का ख्याल रखना, उन्हें प्रेम देना और परिवार को संभालना उनके लिए खुशी का विषय है।

दरअसल, आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा था कि महिलाओं को किसी भी बड़े पेशेवर पद पर पहुंचने से पहले एक अच्छी मां बनने की जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उनके इस बयान पर जहां कई लोगों ने समर्थन जताया, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे महिलाओं की पेशेवर पहचान को सीमित करने वाला विचार बताया। कंगना रनौत का ये समर्थन ऐसे समय आया है, जब महिलाओं की व्यक्तिगत पसंद, करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर समाज में लगातार चर्चा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग