12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यही मेरा आदमी है’ लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस ने शेखर चौधरी संग सगाई का किया ऐलान, फैंस हुए खुश

Shekhar Chaudhary Jasmine Sandlas Engagemen दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने मंगेतर शेखर चौधरी के साथ सगाई का ऐलान किया। स्टेज पर उन्हें गले लगाते हुए उन्होंने कहा, "यह मेरा आदमी है।" इसके बाद दोनों ने 'लावां' गाने पर डांस किया। जैस्मिन को बॉलीवुड में पहचान 'किक' के गाने 'यार ना मिले' से मिली थी।
2 min read
Google source verification
Jasmine Sandlas - Shekhar Choudhary

जैस्मिन सैंडलस -शेखर चौधरी

Shekhar Chaudhary Jasmine Sandlas Engagemen जैस्मिन सैंडलस ने शनिवार को दिल्ली में अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। 'धुरंधर' सिंगर ने स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाकर दोनों की सगाई का ऐलान किया। शेखर को गले लगाते हुए जैस्मिन ने कहा, "यही वो आदमी है जिसने मुझे अंगूठी पहनाई है। दोस्तों, यह मेरा आदमी है!" इतना कहते ही वह दौड़कर उनके पास गईं और उन्हें कसकर गले लगा लिया।

सगाई के बाद स्टेज पर दिखा रोमांटिक अंदाज

इसके बाद फैंस की जोरदार तालियों और चीयर्स के बीच इस कपल ने जैस्मिन के लोकप्रिय गाने 'लावां' पर रोमांटिक डांस किया। स्टेज से जाने से पहले शेखर ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया। इस खास पल के बाद जैस्मिन भावुक नजर आईं और स्टेज पर इमोशनल हो गईं। पंजाब के जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में पली-बढ़ीं जैस्मिन सैंडलस ने साल 2007 में हिट गाने 'मुस्कान' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनके इंडिपेंडेंट स्टूडियो एल्बम 'गुलाबी' और 'व्हाट्स इन ए नेम' को भी काफी सराहना मिली।

'यार ना मिले' की सफलता के बीच खो दिया था पिता

बॉलीवुड में उन्हें बड़ी पहचान फिल्म 'किक' के सुपरहिट गाने 'यार ना मिले' से मिली, जिसे उन्होंने यो यो हनी सिंह के साथ गाया था। रणवीर इलाहाबादिया को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने अपने जीवन के मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, "'यार ना मिले' उस समय का सबसे बड़ा हिट गाना था और उसी दौरान मैंने अपने पिता को खो दिया। मेरा पूरा परिवार बिखर गया। हमें फिर कभी वैसा सहारा नहीं मिला। मेरे पिता बेहद शांत स्वभाव के और नेक इंसान थे। वही हमारे परिवार की सबसे बड़ी ताकत थे। उनके जाने के बाद हम सब टूट गए। आज भी हम खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दस साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मुझे उनकी बहुत याद आती है। काश, मैं अपनी कामयाबी का जश्न उनके साथ मना पाती।"

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग