
Lock Upp में आकांक्षा चमोला का खुलासा। (फोटो सोर्स: netflixindiareality)
Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने जब अपने और गौरव खन्ना के तलाक के बारे में सीक्रेट शेयर किया, तब से दोनों का रिश्ता चर्चा में है। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किये जा रहे रियलिटी शो के हर नए एपिसोड के साथ, आकांक्षा अपनी निजी जिंदगी के बारे में नए-नए खुलासे कर रही हैं। पहले यह कहने के बाद कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी, एक्ट्रेस ने अब अपनी लाइफ के इस दौर में खुद को "एसेक्सुअल" मानने के बारे में बात की है।
Lock Upp के घर में अपने को-कंटेस्टेंट वरुण यादव उर्फ 'लैला' के नाम से जाना जाता है, के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा ने अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। लैला ने पूछा कि क्या वह कभी दोबारा शादी करने के बारे में सोचेंगी या अकेले ही रहेंगी। इसका जवाब देते हुए आकांक्षा ने कहा, "मेरे मन में डर बैठ गया है।" फिर लैला ने पूछा कि क्या किसी व्यक्ति की सेक्सुअलिटी समय के साथ बदल सकती है।
तो आकांक्षा ने कहा, "सेक्सुअलिटी बदलती रहती है, ये आपकी जिंदगी के अलग-अलग उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अब मेरा तलाक हो रहा है, मुझे अभी किसी के साथ रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मुझे न तो लड़कियों के साथ और न ही पुरुषों के साथ रिश्ता रखने की इच्छा है।" इसके आगे आकांक्षा ने कहा, "मेरा एक अलग दौर चल रहा है, और इसे ही एसेक्सुअल कहते हैं।"
जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप: सच या सजा' के प्रीमियर एपिसोड के दौरान गौरव खन्ना से अलग होने की बात की थी। उन्होंने बताया था कि लगभग एक साल तक अलग रहने के बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे बीच किया कोई कड़वाहट नहीं है और उन्होंने कहा कि दोनों को लगा कि वे एक-दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी नहीं हैं, क्योंकि दोनों की सोच और भविष्य को लेकर उम्मीदें अलग-अलग थीं।
इस घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव ने कहा कि आकांक्षा के लिए उनका प्यार और समर्थन वैसा ही है; उन्होंने उन्हें "मेरी बीवी" कहा और बाद में शो में उनसे कहा, "कानूनी तौर पर तुम अभी भी मेरी पत्नी हो और मैं तुम्हारा पति हूं।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वो किसी को भी उनके बारे में बुरा-भला नहीं कहने देंगे, जबकि दोनों मानना है कि वो आपसी सम्मान और दोस्ती के साथ अलग होना चाहते हैं।
Updated on:
13 Jul 2026 11:28 pm
Published on:
13 Jul 2026 11:28 pm
