
हिना खान और रुबीना दिलैक पर भड़के अनुज सचदेवा। (फोटो सोर्स: apnanuj)
Anuj Sachdeva on Hina Khan Rubina Dilaik: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की पर्सनल लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। अब इनके रिश्ते को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नए शो 'The POV' में इस कपल के बच्चे न करने के फैसले पर बात की।
इस शो में जब बातचीत आकांक्षा चमोला द्वारा 'Lock Upp 2' में पालतू जानवर और बच्चे की परवरिश की तुलना करने पर पहुंची, तो हिना ने कहा, "बच्चे एक बहुत बड़ी बहस का मुद्दा हैं।" फिर रुबीना ने पूछा, "क्या बच्चे और अपने पपीज एक जैसे हैं?" रॉकी ने जवाब दिया, "मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि आप कभी भी किसी इंसान के बच्चे की तुलना किसी जानवर के बच्चे से कर सकते हैं।" अपनी बात को और साफ शब्दों में रॉकी ने कहा, "मैं किसी फर्नीचर से भी प्यार कर सकता हूं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लगाव एक अलग चीज है," जिसका मतलब था कि पालतू जानवर से भावनात्मक लगाव उसे बच्चे के बराबर नहीं बनाता।
सोशल मीडिया पर The POV की ये क्लिप वायरल हो गई, जिसके बाद अभिनेता अनुज सचदेवा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और इस तरह के कमेंट्स पर निराशा जाहिर करते हुए अपना रिएक्शन दिया।
इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुज ने लिखा, "दिल में इतनी नफरत लेकर चलना उनके लिए थका देने वाला होगा, जबकि उनसे सहानुभूति की उम्मीद थी; उन्होंने घर के पालतू जानवर की तुलना 'फर्नीचर' से की! मुझे आप सभी के लिए दुख है कि आपको अपने पेरेंट्स का वो प्यार नहीं मिला जिससे आप ये समझ पाते कि लोग जिनसे प्यार करते हैं, उनसे 'जुड़ाव' भी महसूस करते हैं।"
इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे घरों में पलने-बढ़ने वाले बच्चों पर तरस आता है जहां दया-भाव खत्म हो चुका है। साफ है कि गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना ही कुछ लोगों के लिए पांच मिनट तक ट्रेंड करने का एकमात्र विकप्ल है, जिसके बाद वो फिर से गुमनाम हो जाते हैं। दुखद।"
आकांक्षा और गौरव की शादी 24 नवंबर, 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में तीन दिन तक चले शानदार समारोह में हुई थी। इतने सालों में, इस कपल ने अक्सर सबके सामने एक-दूसरे का साथ दिया और अपने करियर के अहम पड़ावों पर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए भी दिखे। हालांकि, नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक आप: सच या सजा' में आकांक्षा ने गौरव से तलाक लेने, बच्चे न करने और अपनी सेक्सुअलिटी पर कई बड़े खुलासे किए, जिसके बाद से कपल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है।
Updated on:
14 Jul 2026 11:40 am
Published on:
14 Jul 2026 11:40 am
