8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाड़ में जाए सीनियोरिटी’, आकांक्षा चौधरी ने शिल्पा शिंदे को ललकारा, Lock Upp में मचा हंगामा- VIDEO

Akanksha Chaudhary and Shilpa Shinde: Lock Upp 2 के नए प्रोमो में आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आकांक्षा ने बिग बॉस 11 की जीत पर तंज कसा, जबकि पुराने विवाद पर भी शो में चर्चा हुई। जानिए पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
Akanksha Chaudhary and Shilpa Shinde

Akanksha Chaudhary and Shilpa Shinde (instagram: reality_scoop_)

Akanksha Chaudhary and Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है। इस बहस के दौरान आकांक्षा ने शिल्पा की 'बिग बॉस 11' जीत पर तंज कसते हुए कहा कि वहां उन्होंने 'रोटियां बेलते-बेलते' शो जीता था, लेकिन 'लॉक अप 2' में ऐसा नहीं चलेगा।

'यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है'

प्रोमो में आकांक्षा चौधरी गुस्से में शिल्पा शिंदे से कहती हैं, "पिछले शो में रोटियां बेलते-बेलते शो जीते थे, यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है मैडम।" इस बयान के जरिए उन्होंने इशारा किया कि शिल्पा ने 'बिग बॉस 11' में किचन की जिम्मेदारियां निभाकर फैंस का दिल जीता था।

दूसरे कंटेस्टेंट्स ने कराया बीच-बचाव

बता दें, बहस बढ़ने पर शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा समेत अन्य कंटेस्टेंट्स बीच में आए और माहौल शांत कराने की कोशिश की और उन्होंने आकांक्षा को याद दिलाया कि शिल्पा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "भाड़ में जाए सीनियोरिटी।"

पर्सनल कमेंट से और बढ़ा विवाद

इस बहस के दौरान आकांक्षा ने शिल्पा पर निजी कमेंट करते हुए कहा, "अगर आपके अपने बच्चे हैं, तो आप ये सब समझती हैं।" इसके बाद योगेश रावत भी आकांक्षा के समर्थन में उतर आए और कहा कि उनके लिए सीनियरिटी कोई मायने नहीं रखती। पूरे विवाद के बीच शिल्पा ने सिर्फ इतना कहा, "बहुत दुखद।"

हालिया विवाद का भी उठा जिक्र

प्रोमो में हाल ही में सामने आए शिल्पा शिंदे के विवाद का भी जिक्र हुआ। शिल्पा ने हाल में एक्सेप्ट किया था कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मुद्दे पर शो के कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय रखी, जबकि आकांक्षा चमोला ने शिल्पा का समर्थन किया। इसके साथ ही, शो में अपना बचाव करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकारों के लिए हर संभव तरीका अपनाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कानून का गलत यूज नहीं किया, बल्कि अपने पक्ष को मजबूती से रखने की कोशिश की। शिल्पा ने ये भी बताया कि यदि कोई महिला अपने लिए लड़ती है तो बाद में उसी पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि उसके साथ खड़े होने की बात कम लोग करते हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने ये भी दावा किया कि संबंधित पक्ष ने 9 साल बाद उन्हें दोबारा शो में वापस बुलाया। तो वहीं, जब योगेश रावत अपनी राय पर कायम रहे तो शिल्पा ने बातचीत खत्म करते हुए कहा, "मैं सही कह रही हूं, तुम अभी बच्चे हो। जब तुम्हारे साथ ऐसा कुछ होगा, तब तुम्हें एहसास होगा।"