8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवांगी जोशी की झड़प पर भड़के हर्षद चोपड़ा, इंटरनेट ने दिया ‘सस्ता कबीर सिंह’ का टैग, Lock Upp VIDEO चर्चा में

Harshad Chopra Trolled After Angry Shivangi Joshi: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की एक झड़प का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर हर्षद चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कड़ी नाराजगी जताई है।
2 min read
Google source verification
Lock Upp Season 2

Lock Upp Season 2 (instagram: netflixindiareality and harshad_chopda)

Harshad Chopra Trolled After Angry Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच हुई बहस के बाद हर्षद चोपड़ा गुस्से में अपना आपा खोते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके व्यवहार की तुलना फिल्म 'कबीर सिंह' से करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शिवांगी-श्रेया की बहस के बाद बढ़ा विवाद

आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के राशन और खाने को लेकर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बीच बहस हो जाती है। बातचीत के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो जाता है कि शिवांगी भावुक हो जाती हैं। इसके बाद शिवांगी, श्रेया के साथ हुई बातचीत की जानकारी हर्षद चोपड़ा को देती हैं। ये सुनते ही हर्षद गुस्से में श्रेया से बात करने के लिए उनकी ओर बढ़ जाते हैं। हालांकि, शिवांगी उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं ताकि मामला और न बढ़े।

सोशल मीडिया पर 'कबीर सिंह' से हुई तुलना

बता दें, प्रोमो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने हर्षद के गुस्से को फिल्म 'कबीर सिंह' के किरदार से जोड़ते हुए मीम्स शेयर किए।

एक यूजर ने लिखा कि हर्षद को "कबीर सिंह बनने की जरूरत नहीं, वो हर्षद चोपड़ा ही काफी हैं।" तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट की कि हर्षद ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वो अभी भी किसी टीवी शो की शूटिंग कर रहे हों, जबकि ये एक रियलिटी शो है। इसके साथ ही, एक अन्य यूजर ने उनके व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें "सस्ता कबीर सिंह" बताया और कहा कि जो दूसरों को शांत रहने की सलाह देते हैं, वही खुद गुस्से में श्रेया की ओर बढ़ गए।

पहले भी साथ काम कर चुके हैं हर्षद और शिवांगी

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी इससे पहले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में साथ नजर आ चुके हैं। बाद में दोनों ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में भी लीड रोल निभाया। इसी वजह से 'Lock Upp Season 2' में भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है और कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते नजर आए हैं।