
Zareen Khan and Dolly Javed (Instagram: _dollyyjavved/IMDb)
Zareen Khan Calls Out Kushal Tandon Chauvinistic Behaviour: रियलिटी शो 'अलायंस' में चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। टीवी एक्टर कुशाल टंडन और कंटेस्टेंट डॉली जावेद के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब एक्ट्रेस जरीन खान भी खुलकर सामने आ गई हैं। जरीन ने सोशल मीडिया पर डॉली जावेद का सपोर्ट करते हुए कुशाल के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि गलत रवैये के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
एक्ट्रेस जरीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डॉली जावेद की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने एक साथी पुरुष कंटेस्टेंट के कथित बुरे व्यवहार और अंधराष्ट्रवादी रवैये को चुपचाप सहन नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये देखकर हैरानी होती है कि बाकी लोग इस तरह की बातों पर चुप क्यों रहते हैं। इस पर जरीन ने डॉली को और मजबूत बने रहने की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वो उनकी जबरा फैंन बन गई हैं। साथ ही, जरीन का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई यूजर्स ने उनके बयान का सपोर्ट भी किया, जबकि कुछ लोगों ने इसे शो के विवाद को और हवा देने वाला कदम बताया। इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।
इस विवाद में इससे पहले डॉली जावेद की बहन उर्फी जावेद भी कुशाल टंडन की आलोचना कर चुकी हैं। उर्फी ने कहा था कि कुशाल खुद को जरूरत से ज्यादा अहमियत देते हैं और उन्हें लगता है कि शो उनके इर्द-गिर्द ही घूमता है। उन्होंने ये भी कहा कि डॉली ने गलत बात का विरोध करके सही किया।
हालिया एपिसोड में डॉली जावेद ने अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ा इमोशनल खुलासा भी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बचपन में उनके परिवार ने कठिन दौर देखा और उनकी मां और बहनों को अपमानजनक बातें सुननी पड़ीं। इस अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। डॉली की इस कहानी ने कई दर्शकों को भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट मिलने लगा।
तो वही दूसरी ओर, कुशाल टंडन की ओर से फिलहाल जरीन खान के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि शो में उनके व्यवहार को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिलती रही है। 'अलायंस' में बढ़ते विवाद, तीखी बहस और कंटेस्टेंट्स के बीच बनते-बिगड़ते रिश्ते लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब जरीन खान की एंट्री ने इस विवाद को और सुर्खियों में ला दिया है।
Updated on:
08 Jul 2026 03:25 pm
Published on:
08 Jul 2026 03:25 pm
