Bhojpuri films: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपनी गायकी और अभिनय के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बता दें कि उन्होंने सावन के अवसर पर अपना नया सॉन्ग 'हरियर चूड़ियां' रिलीज किया था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया और ये यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गया था। लेकिन अब पवन सिंह एक और कारण से सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जरीन खान के साथ उनका नया प्रोजेक्ट आने वाला है। दरअसल सलमान खान के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान अब भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।