21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Bawaal में काजल राघवानी हुईं इमोशनल, निरहुआ ने कहा- नौटंकी क्यों कर रही हो

Reality Show Bhojpuri Bawaal: शो में काजल कहती हैं- दिनेश जी आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे। ये इंसान जिसकी मैं रिस्पेक्ट करती थी। इंडस्ट्री में मैं नई-नई आई थी, मर रही थी इनके साथ काम करने के लिए…नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Aug 21, 2026

Reality Show Bhojpuri Bawaal

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल। फोटो में काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (सोर्स: जिओ हॉटस्टार इंस्टा स्क्रीनशॉट)

Reality Show Bhojpuri Bawaal Latest Update: भोजपुरी सिनेमा के दो चर्चित सितारे आमने-सामने हैं। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में दोनों आपस में भिड़ते नजर आए। शो के सबसे लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान काजल भावुक नजर आईं। वहीं, निरहुआ उनके आरोपों पर सवाल उठाते दिख रहे हैं।

काजल ने लगाए निरहुआ पर आरोप

आगामी एपिसोड के प्रोमो में काजल राघवानी निरहुआ से नाराज नजर आती हैं। वह कहती हैं- दिनेश जी, आप मुझे मेरी औकात दिखाएंगे। ये इंसान जिसकी मैं रिस्पेक्ट करती थी। इंडस्ट्री में मैं नई-नई आई थी, मर रही थी इनके साथ काम करने के लिए कि मुझे दिनेश जी के साथ काम करना है… इसके ठीक बाद प्रोमों में निरहुआ जवाब देते दिखाई देते हैं।

निरहुआ ने किया पलटवार

काजल की बात सुनकर निरहुआ उनसे सबूत मांगते हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कब कहा था, यह दिखाइए। निरहुआ साफ शब्दों में पूछते हैं कि क्या उनके पास इसका कोई प्रूफ है। इसके बाद वह काजल से कहते हैं- तुम नौटंकी क्यों कर रही हो? निरहुआ के इस जवाब के बाद सेट पर सन्नाटा छा जाता है।

पाखी के एंट्री से शो में बढ़ा बवाल

शो के एक और लेटेस्ट वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी जी को दिखाया गया है। सबके सामने जब पाखी से पूछा जाता है कि क्या आपकी और दिनेश जी जोड़ी सिर्फ व्यावसायिक थी? इस पर पाखी आम्रपाली दुबे के सामने कहती हैं- मेरा उनसे व्यक्तिगत रिश्ता भी था। यह दोस्ती से बढ़कर था। इतना सुनने के बाद आम्रपाली भौचक्का हो जाती हैं। पास में बैठी रानी चटर्जी भी मुस्कुराने लगती हैं। लेकिन हद तो तब हो जाती है, जब पाखी से ये पूछा जाता है कि क्या आपको कभी दिनेश जी ने प्रपोज किया है? इसके जवाब में वह इमोशनल होकर कहती हैं- यश…हां। इतने में ही दिनेश पीछे से आते हैं और उन्हें सबके सामने गले लगा लेते हैं।

जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया गया: काजल राघवानी

बता दें इससे पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल ने आरोप लगाया था कि एक फिल्म में उनसे जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही इस सीन के लिए मना कर दिया था। उनके इनकार के बाद पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए थे।

बता दें काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह अब तक 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पवन सिंह के अलावा निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी स्क्रीन शेयर की है।