30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काश मैंने पहले Egg Freeze करवा लिए होते’, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मां बनने को लेकर की खुलकर बात

Monalisa on Egg Freezing: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एग फ्रीजिंग, करियर और मदरहुड पर खुलकर बात करते हुए अपना अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों महिलाओं को फर्टिलिटी को लेकर समय रहते फैसले लेने चाहिए।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 30, 2026

Monalisa Egg Freezing Advice

मोनालिसा ने एग फ्रीजिंग पर खुलकर की बात। (फोटो सोर्स: instagram- @aslimonalisa)

Monalisa Egg Freezing Advice:भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने एग फ्रीजिंग, करियर और मातृत्व जैसे पर्सनल और महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि करियर पर फोकस करने के दौरान उन्हें कभी ये जानकारी नहीं थी कि उम्र के साथ फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने एक्सेप्ट किया कि अब उन्हें लगता है कि काश उन्हें एग फ्रीजिंग के बारे में पहले जानकारी होती।

'करियर पर फोकस करते-करते समय निकल जाता है'

मोनालिसा ने कहा कि उनके समय में सोशल मीडिया इतना ज्यादा नहीं था और लोगों का फोकस करियर बनाने पर हुआ करता था। वह भी यही सोचती रहीं कि शादी और बच्चे बाद में हो जाएंगे। लेकिन इसी सोच के बीच समय निकल जाता है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि स्कूल या कॉलेज के स्तर पर रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़ी जानकारी को एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, ये आज के समय में बेहद जरूरी है, खासकर उन लड़कियों के लिए जो अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस कर रही हैं।

'काश मैंने पहले एग फ्रीजिंग करवा ली होती' (Monalisa on egg freezing)

एग फ्रीजिंग पर बात करते हुए मोनालिसा ने अपने एक्सपिरियंस शेयर किए और कहा कि उन्हें अफसोस होता है कि उन्हें एग फ्रीजिंग के बारे में पहले जानकारी क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा, जब मैं अपने करियर पर फोकस कर रही थी, तब मैंने कभी नहीं सोचा कि भविष्य में मुझे इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही मोनालिसा ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि अगर कोई कम उम्र में करियर पर फोकस कर रही है और फिलहाल बच्चा संभालने के लिए तैयार नहीं है, तो उसे अपने एग फ्रीजिंग कराने के ऑप्शन के बारे में जरूर सोचना चाहिए और डॉक्टर इसके बारे में पूरी सलाह भी ले लेनी चाहिए।

उम्र के साथ फर्टिलिटी पर भी पड़ता है असर

मोनालिसा ने कहा कि एक उम्र के बाद औरतों की फर्टिलिटी कम होने लगती है और एग्स की संख्या और क्वालिटी पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए हर लड़की को रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर समय रहते फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पहले की तुलना में ज्यादा इंडिपेंडेंट हैं और अपने करियर को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में मां बनने का फैसला हर औरत के लिए अलग समय पर हो सकता है। लेकिन इस दौरान फर्टिलिटी से जुड़ी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

'एक समय के बाद मां बनना महत्वपूर्ण लगने लगता है'

इस दौरान मोनालिसा ने मातृत्व की अपनी भावनाओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एक समय के बाद मां बनने की इच्छा बहुत महत्वपूर्ण लगने लगती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने एस्ट्रोजन और फर्टिलिटी रेट में उम्र के साथ होने वाले बदलावों का जिक्र करते हुए कहा, "महिलाओं को इन चीजों के बारे में पहले से जानकारी होनी चाहिए, ताकि वो अपने लिए सही समय पर सही फैसला ले सकें।"

शादी के 9 साल बाद भी बच्चे को तरस रहीं हैं मोनालिसा, IVF भी हुआ फेल

बता दें कि 43 साल की मोनालिसा की शादी को 9 साल हो गए हैं। कुछ महीनों पहले ही उनके पति और एक्टर विक्रांत सिंह ने बताया कि वो लोग बच्चे चाह रहे हैं। उन्होंने आईवीएफ भी करवाया लेकिन आईवीएफ फेल हो गया। टेली चक्कर से बातचीत करते हुए विक्रांत ने बेबी प्लानिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'हमने कई बार कोशिश की। आईवीएफ भी करवाया। लेकिन शायद समय इसके लिए भी सही नहीं है। मैंने भी मोना को कई बार बोला है कि ऐसे थोड़े ही है कि चलो चावल बनाना है, कुकर में पानी डाल देंगे। उनको भी कभी-कभार लगता होगा कि मैं सुना रहा हूं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि समय से कर लेना उचित है अगर आपको चाहिए तो।'

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग