एक फैन ने रेडिट पर कमेंट कर इस बात की तरफ लोगों का ध्यान खींचा था कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रेडिट यूजर ने लिखा था, “हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया ने एक-दूसरे को अनफॉलो किया? मैंने हाल ही में देखा कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया है। क्या चल रहा है?’।” बता दें, जैस्मिन पेशे से ब्रिटिश सिंगर और सक्सेसफुल मॉडल हैं। द ओनली वे इज एसेक्स (TOWIE) से उन्हें फैंस के बीच पॉपुलैरिटी मिली थी और उन्हें हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है।