PTI के मुताबिक, संगीता बिजलानी को इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब वह चार महीने बाद अपने फार्महाउस पहुंची। उनका यह फार्म हाउस पवना बांध के पास तिकोना गांव में है। संगीता बिजलानी अपने फार्म हाउस की हालत देख हैरान रह गईं। उन्होंने इन सभी चीजों के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संगीता बिजलानी ने बताया, "आज मैं अपनी दो हाउस हेल्पर्स के साथ फार्महाउस पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टीवी गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।" उन्होंने बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था। बेड टूटे हुए थे और कई सामान और कीमती वस्तुएं या तो गायब थीं या तोड़ दी गई थीं। अब इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।