Kushal Tandon: कुशल टंडन और शिवांगी जोशी 15 जून से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए। हलांकि दोनों का रिलेशनशिप करीब 5 महीने पहले ही खत्म हो गया था। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली कबूल नहीं किया, लेकिन कुशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके अलग होने की बात शेयर की थी, जिसे उन्होंने कुछ ही मिनटों में डिलीट भी कर दिया। बता दें कि उनके ब्रेकअप की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।