29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी में परिसीमन से बढ़ेगी विपक्षी विधायकों की मुश्किलें, कांग्रेस के गढ़ वाली सीटें टूटना तय

एमपी में परिसीमन से बढ़ेगी विपक्षी विधायकों की मुश्किलें, कांग्रेस के गढ़ वाली सीटें टूटना तय

भोपाल की विधानसभाओं का नया भूगोल, हुजूर का बंटवारा, कोलार और बैरागढ़ बनेंगी नई सीटें, कांग्रेस के गढ़ उत्तर भोपाल में प्रभुत्व बढ़ाने की होगी कोशिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Nov 2026, 8:42 AM IST

कांग्रेस के गढ़ में प्रभुत्व बढ़ाने की बीजेपी करेगी कोशिश

कांग्रेस के गढ़ में प्रभुत्व बढ़ाने की बीजेपी करेगी कोशिश Demo image

देवेंद्र शर्मा, भोपाल . केंद्रीय कैबिनेट ने लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी किए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। अब संसद में इसकी परीक्षा होगी। अगर परिसीमन पर संविधान संशोधन विधेयक मंजूर हुआ तो भोपाल की सियासी तस्वीर बदल जाएगी। अभी बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर में क्षेत्रफल और मतदाताओं की संख्या में भारी असमानता है। नए परिसीमन का सीधा असर इन सीटों पर दिखेगा। खासतौर पर कांग्रेस के गढ़ के रूप में जानी जाती उत्तर विधानसभा सीट पर बीजेपी की गहरी नजर है। अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए सत्ताधारी पार्टी इसके टुकड़े करेगी।

परिसीमन का सबसे बड़ा असर हुजूर विधानसभा पर पड़ेगा। अभी हुजूर में कोलार और बैरागढ़ उपनगर के साथ आसपास का बड़ा ग्रामीण इलाका शामिल है, जिससे यह रिंग की तरह पूरे शहर को घेरे हुए है। नए नक्शे में कोलार को अलग विधानसभा बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें गोविंदपुरा विधानसभा का कुछ हिस्सा जैसे बावडिय़ां कलां और नर्मदापुरम रोड का लगा हुआ क्षेत्र भी जोड़ा जा सकता है।

बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) को एक स्वतंत्र विधानसभा बनाया जा सकता है। हुजूर और बैरसिया के ग्रामीण इलाकों को मिलाकर एक अलग भोपाल ग्रामीण विधानसभा अस्तित्व में आ सकती है।

करोंद और बैरसिया रोड की घनी आबादी वाले इलाकों को मिलाकर भी एक नया निर्वाचन क्षेत्र बन सकता है।

कांग्रेस के गढ़ पर गहरी नजर

लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही उत्तर विधानसभा से लालघाटी के बाद के हिस्से और संतनगर से सटे इलाकों को काटकर प्रस्तावित नई बैरागढ़ सीट में शामिल किया जा सकता है। रॉयल मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का पुनर्गठन कर इस सीट पर भाजपा की स्थिति मजबूत करने की रणनीति बन सकती है।

मध्य और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रफल के लिहाज से छोटी विधानसभाएं हैं। मध्य विधानसभा से नए शहर वाला हिस्सा हटाकर उसे दक्षिण-पश्चिम में शामिल किया जा सकता है, ताकि दक्षिण-पश्चिम में भाजपा की जीत का समीकरण और मजबूत हो सके। मध्य को नरेला के कुछ हिस्सों के साथ मिलाकर नए सिरे से गठित किया जा सकता है।

मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गोविंदपुरा- नरेला ये दोनों बेहद बड़ी विधानसभा हैं। गोविंदपुरा का कुछ हिस्सा कोलार या प्रस्तावित नई शहरी सीट में शिफ़्ट हो सकता है, जबकि नरेला के कुछ वार्डों को मध्य या करोंद क्षेत्र में समायोजित कर सीटों का आकार संतुलित किया जा सकता है।

अपनी पकड़ मजबूत करने सीमा में बदलाव करेगी भाजपा

पूर्व मुख्य सचिव वीणा घाणेकर बताती हैं कि सत्ताधारी दल के पास सभी आंकड़े और जानकारी होती है। कहां से कौन वोट देता है और कहां से वोट नहीं मिलते, इसका पूरा गणित रहता है। इसके अनुसार ही नई विधानसभा को तय किया जाएगा। कांग्रेस के समय में उत्तर विधानसभा इसी आधार पर बनाई गई थी, अब भाजपा भी यहां अपनी पकड़ मजबूत करने सीमा में बदलाव करेगी। विधानसभा की सीटों में बढ़ोतरी होगी और भोपाल शहर व ग्रामीण अलग लोकसभा सीटे बनना सुनिश्चित है।