इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। 27 नवंबर की सुबह करीब 7.30 बजे पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला और दोनों भाईयों की गोदरेजों के ताले भी टूटे हुए थे। बताया जा रहा है कि सलमान की गोदरेज से 45 हजार रुपए और इरफान की गोदरेज से 55 हजार नगद गायब मिले। इसके अलावा 3 चांदी की पायजेब, 1 जोड़ी चांदी के कड़े, 3 जोड़ी चांदी की बिछुड़ी और सोने की मखनी भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले को जांच में लिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर सारंगपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, हालांकि फिलहाल आरोपितों का सुराग नहीं लग सका है।