28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ईमानदारी से कमाया धन संतोष देता, प्रेम से रिश्तों में मिठास

ईमानदारी से कमाया धन संतोष देता, प्रेम से रिश्तों में मिठास

रिश्तों में प्रेम, विश्वास और संस्कारों का होना आवश्यक है। यशोजित विजय ने माता पिता से बच्चों को अच्छे धार्मिक संस्कार देने का आह्वान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:05 PM IST

ईमानदारी से कमाया धन संतोष देता, प्रेम से रिश्तों में मिठास

आष्टा. ईमानदारी से कमाया धन मन को संतोष देता है, जबकि प्रेम से ही रिश्तों में मिठास आती है। यह बात पन्यास प्रवर यशोजित विजय ने महावीर भवन स्थानक में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोग छल कपट और बेईमानी करने में पीछे नहीं रहते। यदि किसी व्यक्ति को सुधारना है तो उसे प्रेमपूर्वक समझाएं। परिवार में बहू के साथ भी प्रेमपूर्ण संबंध रखे।

उन्होंने कहा कि माता पिता द्वारा दिए गए संस्कार बेटी ससुराल में भी निभाती है, जिससे परिवार में सुख शांति और प्रेम का वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने जोर दिया कि हराम की कमाई अंतत: हराम में ही जाती है, जबकि ईमानदारी से धन कमाने में मेहनत अधिक लगती है पर उससे मन को संतोष मिलता है। उन्होंने आहार और विचारों की शुद्धता पर बल देते हुए कहा कि जैसा अन्न खाता है वैसा ही मन बनता है। उन्होंने श्रद्धा के महत्व को बताया कि धर्म, शास्त्र और गुरु पर विश्वास जीवन को सही दिशा देता है। धर्म आराधना को केवल चौमासे तक सीमित न रखकर वर्ष के बारहों महीने करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जीव को भी कर्मो के कारण एक बार सिंह का भव धारण करना पड़ा था, जिससे कर्मो का व्यापक प्रभाव समझा जा सकता है। व्यक्ति को आत्मिक शांति के लिए कर्मो का क्षय करना चाहिए। वीरतेन्द्र विजय ने कहा कि पंचसूत्र की क्रिया सहित धार्मिक क्रियाएं करने का सौभाग्य बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है। उन्होंने मोह माया का त्याग कर सम्यकत्व की प्राप्ति की दिशा में बढऩे का संदेश दिया।