28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पानी की टंकी बनी शोपीस, बूंद बूंद पानी को लेकर भटक रहे ग्रामीण

पानी की टंकी बनी शोपीस, बूंद बूंद पानी को लेकर भटक रहे ग्रामीण

अरनिया कला. अभी सर्दी का मौसम चल रहा है। इसी मौसम में शाजापुर जिले के बड़े गांव में शुमार अरनिया कला के रहवासी पानी के लिए जद्दोजदह कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:09 PM IST

पानी की टंकी बनी शोपीस, बूंद बूंद पानी को लेकर भटक रहे ग्रामीण

कोई इधर-उधर भटक तो कोई 300 रुपए प्रतिमाह खर्त कर पानी का इंतजाम कर रहा है। इससे उनको न सिर्फ परेशानी हो रही है, बल्कि पैसे खर्च होने से नुकसान अलग होता है। गांव की इंदिरा आवास कॉलोनी और नवीन आबादी क्षेत्र में सबसे ज्यादा दिक्कत है। हालात यह हैं कि लोगों को साल के 12 महीने पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जो अपनी जरूरत पूरी करने 300 रुपए प्रतिमाह खर्च कर पानी खरीदने को मजबूर हैं। दूसरी ओर ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से बनाई गई पुरानी पानी की टंकी आज खुद बदहाली का शिकार होकर शोपीस बनी हुई है।

नहीं मिल सका लाभ

अरनिया कलां बस स्टैंड से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी और नवीन आबादी क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि नलजल योजना का लाभ अब तक उनके क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाया है। इन क्षेत्र में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर है वे 300 रुपए प्रतिमाह देकर पानी की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च उठाना भी आसान नहीं है। कई लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। इसमें उनका समय और मेहनत दोनों खर्च होते हैं। पानी की व्यवस्था में लगने वाले समय के कारण उनके दूसरे जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

वर्षो से शिकायत, फि र भी नहीं निकला समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल संकट कोई नई समस्या नहीं है। वे लंबे समय से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने स्थाई समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए। ग्रामीणों के मुताबिक उनके पास इतने संसाधन नहीं हैं कि वे अपने स्तर पर बोरवेल खुदवा सकें या पानी की दूसरी व्यवस्था कर सकें। ऐसे में ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है कि नलजल योजना का विस्तार कर कॉलोनी के प्रत्येक घर तक नियमित पानी पहुंचाया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत कराकर उसे उपयोगी बनाया जाए।

विकास के दावों पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर योजनाओं पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई बस्तियां आज भी पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचना व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन सहित बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

ग्राम पंचायत की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि गांव में जो समस्या पानी की बनी है वो जल्द दूर हो और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

रजनी कमल चंद्रवंशी, सरपंच ग्राम पंचायत अरनिया कला