28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / 17 करोड़ का ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ बिना जांच सुविधाओं के अधूरा, स्ट्रेचर पर भटक रहे गंभीर मरीज

17 करोड़ का ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ बिना जांच सुविधाओं के अधूरा, स्ट्रेचर पर भटक रहे गंभीर मरीज

गुना जिला अस्पताल परिसर में लगभग 17 करोड़ की भारी-भरकम लागत से चार मंजिला क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक तो खड़ा कर दिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:57 PM IST

MP News

संचालन में बड़ी खामी गंभीर मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बने इस आधुनिक भवन में ट्रॉमा सहित कई महत्वपूर्ण वार्ड तो शिफ्ट कर दिए गए हैं, लेकिन यहां जांच की कोई सुविधा ही नहीं है। नतीजतन, दूसरी और तीसरी मंजिल पर भर्ती गंभीर और फ्रैक्चर वाले मरीजों को एक्स-रे, पैथोलॉजी व अन्य जांचों के लिए स्ट्रेचर के सहारे काफी दूर दूसरे भवन में ले जाना पड़ रहा है।

अलग-अलग भवनों में बंटे वार्ड, बिना अटेंडर वाले मरीज लाचार

जिला अस्पताल के महत्वपूर्ण वार्ड और जांच केंद्र अलग-अलग इमारतों में संचालित होने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में भर्ती मरीजों को लिफ्ट से नीचे उतारकर खुले परिसर को पार करते हुए पुरानी बिल्डिंग तक ले जाने में परिजनों के पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत उन गरीब और असहाय मरीजों को उठानी पड़ रही है, जिनके साथ कोई अटेंडर नहीं है। अस्पताल में पर्याप्त वार्ड बॉय होने के बावजूद मरीजों को एक भवन से दूसरे भवन तक ले जाने वाला कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं मिलता।

कच्चा ग्राउंड और पट्टी से बंधी व्हीलचेयर ने बढ़ाई मुसीबत

करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भवन के बाहर का परिसर अब तक बदहाल है। बिल्डिंग के सामने पक्की सड़क या समतल फर्श के बजाय धूल और गिट्टी युक्त कच्चा मैदान है, जिस पर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के पहिए धंसते और हिचकोले खाते हैं। इतना ही नहीं, मरीजों को ढोने वाले स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी खस्ताहाल हैं—कई व्हीलचेयर के फुटरेस्ट टूटे हुए हैं, जिन्हें अस्पताल की सफेद पट्टी से बांधकर काम चलाया जा रहा है। उबड़-खाबड़ रास्ते पर हिचकोले खाते स्ट्रेचर पर लेटे गंभीर मरीजों की पीड़ा कई गुना बढ़ जाती है।

ऊपर के वार्ड से नीचे लाना किसी जंग से कम नहीं

पैर में गंभीर फ्रैक्चर है और वह तीसरी मंजिल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है। डॉक्टर ने जांच लिखी, तो कोई वार्ड बॉय नहीं मिला। परिवार के दो लोग मिलकर स्ट्रेचर पर लादकर लिफ्ट से नीचे लाए और फिर मुश्किल से धक्का लगाते हुए एक्सरे कक्ष तक ले गए।

टूटी व्हीलचेयर और गिट्टी वाले रास्ते से बढ़ जाता है दर्द

नई बिल्डिंग में भर्ती तो कर लिया, लेकिन जांच के लिए पुरानी बिल्डिंग जाना पड़ता है। व्हीलचेयर का पैर रखने वाला हिस्सा टूटा हुआ है, जिसे पट्टी से बांध रखा है। बाहर मैदान इतना खराब है कि पहिए अटकते हैं और झटके लगने से दर्द असहनीय हो जाता है।-

अस्पताल परिसर में अभी नये भवनों का निर्माण जारी है। पुराने भवन टूटना है। ऐसी स्थिति में अन्य वार्डों को क्रिटिकल केयर ब्लॉक भवन में शिफ्ट किया गया है। जब नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा तब स्थिति और कुछ होगी।

डॉ पीएन धाकड़, आरएमओ