28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / जब्त संपत्ति की स्थिति, मात्रा, विवरण व भंडारण स्थान की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी

जब्त संपत्ति की स्थिति, मात्रा, विवरण व भंडारण स्थान की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में विदिशा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब थानों में जब्तशुदा माल का रिकॉर्ड रजिस्टरों में नहीं, बल्कि डिजिटल सिस्टम में सुरक्षित रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 11:59 AM IST

Madhya Pradesh News

डिजिटल मालखाना थानों में विभिन्न प्रकरणों में जब्त की गई संपत्ति और भौतिक साक्ष्यों जैसे हथियार, मादक पदार्थ, दस्तावेज, चोरी की सामग्री, वाहन आदि के रिकॉर्ड, सुरक्षित संधारण और निगरानी के लिए विकसित आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है। इसके माध्यम से पारंपरिक रजिस्टर आधारित व्यवस्था को डिजिटल तकनीक से जोड़कर प्रत्येक जब्त संपत्ति की अलग डिजिटल पहचान बनाई जाएगी, जिससे उसकी स्थिति, मात्रा, विवरण और भंडारण स्थान की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी।

पुलिस मुख्यालय की एससीआरबी शाखा की योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुरवाई थाने में जिले का पहला डिजिटल मालखाना (ई-मालखाना) का शुभारंभ भोपाल जोन की आईजी (देहात) रुचिवर्धन मिश्र ने किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल मालखाना प्रणाली और सॉफ्टवेयर की पूरी कार्यप्रणाली को समझा और क्रियान्वयन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसपी रोहित काशवानी, एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह एवं टीआइ आरके मिश्र उपस्थित रहे।

क्यूआर कोड से होगी हर वस्तु की ट्रैकिंग

इस प्रणाली में पहले मालखाना रजिस्टर में दर्ज जब्तशुदा संपत्ति का विश्लेषण और वर्गीकरण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित संपत्ति के दस्तावेज, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य विवरण डिजिटल मालखाना सॉफ्टवेयर पर अपलोड किए जाएंगे। प्रत्येक जब्त वस्तु के लिए यूनिक बारकोड जनरेट कर उस पर चस्पा किया जाएगा। जिस बॉक्स में संपत्ति रखी जाएगी, उस पर भी क्यूआर कोड लगाया जाएगा। जब्तशुदा वाहनों का भी इसी तरह डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।

न्यायिक प्रक्रिया को मिलेगी गति

डिजिटल मालखाना प्रणाली में किस अधिकारी ने जब्त संपत्ति जमा की, कब निकाली और कब पुनः जमा की, इसकी पूरी जानकारी डिजिटल लॉग में दर्ज रहेगी। इससे संपत्ति के गुम होने, गलत स्थान पर रखे जाने या अदला-बदली की आशंका खत्म होगी। साक्ष्यों की अभिरक्षा श्रृंखला भी अधिक मजबूत होगी। इस प्रणाली से न्यायालय, विवेचक व एफएसएल के लिए आवश्यक जब्त सामग्री को आसानी से ट्रेस कर समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा। डिजिटल रिकॉर्ड से स्टॉक रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट और लेन-देन का विवरण तैयार करना भी आसान होगा।

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

मोबाइल एवं वेब आधारित मॉनिटरिंग, डिजिटल दस्तावेज व फोटो अपलोड, भूमिका आधारित उपयोगकर्ता एक्सेस और रिपोर्टिंग जैसी सुविधाओं से जब्त संपत्ति का प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगा। यह पहल न केवल पुलिस कार्यप्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत करेगी, बल्कि साक्ष्यों की सुरक्षा और न्याय वितरण प्रणाली को भी मजबूत करेगी।