28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पत्थरों के बीच विराजती हैं विंध्यवासिनी बलड़ी माता, 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं मेले में

पत्थरों के बीच विराजती हैं विंध्यवासिनी बलड़ी माता, 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं मेले में

प्राचीन आस्था और चमत्कारों की मान्यताओं को समेटे लखनवास के पास संवासी गांव की पहाड़ी पर बसी विंध्यवासिनी बलड़ी माता का दरबार श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:36 AM IST

पत्थरों के बीच विराजती हैं विंध्यवासिनी बलड़ी माता, 40-50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं मेले में

मान्यता है कि माता का मूल स्थान पहाड़ी पर पत्थरों के बीच था। बुजुर्गों के अनुसार, पहले यहां न तो मंदिर था और न ही कोई विशेष निर्माण। श्रद्धालु पत्थरों के बीच विराजित माता के दर्शन और पूजन करने पहुंचते थे।

माता के दरबार से जुड़ी मान्यताएं दूर-दूर तक फैली हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि फोड़े-फुंसियों जैसी त्वचा संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए यहां माता के दर्शन और पूजन करने से लाभ मिलता है। जिले के अलावा भोपाल सहित अन्य स्थानों से भी लोग मन्नत लेकर पहुंचते हैं। सरकारी अधिकारी भी माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु भंडारा करवाते हैं। मंदिर की एक अनूठी परंपरा यह भी है कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किए बिना यहां शादी की पाती उठाई जाती और यहीं विवाह कराया जाता है। जिसके तहत हर साल करीब 200 से 250 शादियां होती हैं।

धार्मिक स्थान के साथ ही अब पर्यटन केंद्र भी बन रही पहाड़ी-

समय के साथ इस स्थान की प्रसिद्धि बढ़ती गई और आज यहां मंदिर परिसर विकसित हो चुका है। करीब 40 साल पहले मंदिर के विकास के लिए समिति बनाई गई। समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो सुविधाओं का विस्तार भी होने लगा। पत्थरों से अब माता मंदिर में विराजित है। पिछले तीन-चार वर्षों में परिसर का तेजी से विकास हुआ। यहां शेड निर्माण, पहाड़ी और परिसर का समतलीकरण सहित कई सुविधाएं विकसित की गईं। श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। ऐसे में पहाड़ी अब धार्मिक स्थान के साथ ही पर्यटन केंद्र भी बन रही है।

गजा-परसा डाकुओं से जुड़ी है अनोखी मान्यता-

क्षेत्र के बुजुर्ग बताते है कि मंदिर से जुड़ी एक रोचक लोककथा गजा-परसा नाम के प्रसिद्ध डाकुओं से भी जुड़ी है। इस पहाड़ी पर क्षेत्र का प्रसिध्द परसा डाकू रहता था। वहीं स्थानीय मान्यता के अनुसार, मंदिर की पहाड़ी से कोई लकड़ी-पत्थर सहित अन्य कोई भी सामान लेकर नहीं जा सकता। मंदिर की एक और खासियत यहां के पत्थर हैं। ये पत्थर धातु की तरह बजते हैं। साथ ही ग्रामीण दावा करते है कि मंदिर से कई बार दानपेटी से रुपए सहित मंदिर से अन्य सामान चोरी हुआ, लेकिन वो पकड़ा जाते है, एक भी बार चोर सफल नहीं हो पाए। न ही कोई यहां से सामान ले जा सकता है।

मकर संक्रांति पर लगता है सात दिन मेला, उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब-

पहाड़ी पर मकर संक्रांति पर सात दिवसीय मेला लगता है। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा भी होती है। समिति सदस्य बताते है कि आसपास के करीब 25 गांवों में घर-घर से दानराशि लेकर भागवत सहित धार्मिक अनुष्ठान करते है। वहीं संक्रांति के दिन भंडारा होता है, जिसमें 40-50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन लोकमान्यताओं और परंपराओं ने विंध्यवासिनी बलड़ी माता के दरबार को क्षेत्र की आस्था, विश्वास और लोक संस्कृति का विशिष्ट केंद्र बना दिया है।