28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / कम जमीन का लीज लेकर सरकारी जमीनों को खोखला कर रहे माफिया, खोद डाली पथरीली जमीन

कम जमीन का लीज लेकर सरकारी जमीनों को खोखला कर रहे माफिया, खोद डाली पथरीली जमीन

जिले में रेत के अवैध खनन के साथ मुरम और चट्टानी क्षेत्रों की खुदाई भी धड़ल्ले से जारी है। सरकारी जमीन के छोटे हिस्से की लीज लेकर पूरे क्षेत्र में खुदाई की जा रही है। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए तो कहीं जमीन तालाबनुमा हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:26 AM IST

Madhya Pradesh News

भोपाल-रामगंजमंडी रेल लाइन प्रोजेक्ट के आसपास भी रेलवे निर्माण की आड़ में जरूरत से ज्यादा खनन किए जाने के आरोप हैं। राजगढ़, ब्यावरा, खिलचीपुर, नरसिंहगढ़ और कुरावर क्षेत्र में ऐसे मामले सामने आए हैं, लेकिन खनिज विभाग की कार्रवाई सीमित नजर आ रही है। क्रेशर संचालक चट्टानी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर खुदाई कर रहे हैं। लीज का दायरा सीमित होने के बावजूद आसपास के हिस्सों में भी खनन किया जा रहा है। कई जगह सरकारी जमीन पर खुदाई के बाद बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

राजगढ़ के आसपास रेल लाइन की आड़ में खुदाई

रेल लाइन के आसपास सरकारी जमीन पर बड़े स्तर पर अवैध खनन किए जाने के आरोप हैं। क्रेशर प्लांट संचालकों और प्रभावी लोगों ने रेल लाइन के लिए खुदाई का तर्क देकर आसपास के हिस्सों में भी खनन किया। बताया जा रहा है कि कई जगह रेल लाइन के लिए निर्धारित जमीन के अलावा अन्य सरकारी हिस्सों में भी खुदाई की गई, जहां न लीज थी और न रॉयल्टी जमा की गई। राजगढ़ के आसपास ऐसे क्षेत्रों में खनन की जांच नहीं होने से मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।

हेडगेवार कॉलोनी से ब्यावरा मार्ग और खिलचीपुर की ओर खुदाई

हेडगेवार कॉलोनी से ब्यावरा मार्ग और खिलचीपुर की ओर रेल लाइन के आसपास बड़े स्तर पर खुदाई की गई है। क्रेशर संचालकों ने रेल लाइन के निर्माण की आड़ में आसपास के हिस्सों में भी खनन किया। संचालकों का तर्क है कि रेल लाइन के लिए खुदाई की गई, लेकिन शासन के रिकॉर्ड में अनुमति निर्धारित हिस्से तक ही होने की बात सामने आ रही है। बाकी जमीन पर खुदाई की जांच नहीं होने से अवैध खनन का दायरा स्पष्ट नहीं हो पाया है।

नरसिंहगढ़ में बड़े गड्ढे, कई क्षेत्रों में खनन जारी

नरसिंहगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन के सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। रेलवे लाइन की आड़ में क्रेशर संचालकों और ठेकेदारों ने कई हिस्सों में बड़े स्तर पर खुदाई की है। सोनकच्छ, शंकरपुरा, पलासी, संवासी बल्डी सहित अन्य क्षेत्रों में खनन जारी है। सोनकच्छ-पलासी में पट्टी की जमीन पर भी अवैध खनन के आरोप हैं, जहां खनन प्रतिबंधित बताया जा रहा है। खुदाई से कई जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने पर तालाब जैसी स्थिति बन सकती है।

जांच करवा लेते हैं

सहायक खनिज अधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया कि हाल ही में एक डंपर पकड़ा था। जहां जानकारी मिलती है, वहां कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर कार्रवाई जारी है। यदि इसके बावजूद कहीं अवैध खनन हो रहा है तो जांच करवा लेंगे।