28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP में बड़े फेरबदल की तैयारी, मंत्रियों से छीनेंगे जिलों के प्रभार, RSS की पसंद वाले को मिलेगा राजगढ़

MP में बड़े फेरबदल की तैयारी, मंत्रियों से छीनेंगे जिलों के प्रभार, RSS की पसंद वाले को मिलेगा राजगढ़

MP Ministers District Incharge Change: मध्य प्रदेश में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। इंदौर की जिम्मेदारी मिलने के बाद चैतन्य काश्यप से राजगढ़ का प्रभार वापस लेने की तैयारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:44 AM IST

mp ministers district incharge change chaintanya kashyap politics

MP Ministers District Incharge Change: RSS की पसंद वाले मंत्री को मिलेगा राजगढ़ का प्रभार (फोटो सोर्स- Jansampark MP Facebook)

MP Ministers District Incharge Change: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप से राजगढ़ जिले का प्रभार वापस लिया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद वाले मंत्री को दिया जाएगा। इसके लिए खोजबीन शुरू हो गई है। मंत्री इंदर सिंह परमार को इसके लिए फिट माना जा रहा है लेकिन उनके प्रभार के जिलों में पहले बदलाव हो चुका है। ऐसे में दूसरे मंत्रियों को भी टटोला जा रहा है।

असल में बुधवार को अचानक इंदौर का प्रभार मिलने के बाद अब मंत्री काश्यप के पास 3 जिले हो गए। इनमें पहले से 2 जिले भोपाल व राजगढ़ थे। चूंकि प्रभार के जिलों में मंत्रियों का मूवमेंट जरुरी है, वैसे भी आने वाले समय में चुनाव होने है,उसके पहले संगठन ने गतिविधियां बढ़ा दी है जो कि भविष्य में आगे और भी बढ़ेंगी। ऐसे में एक मंत्री के पास 3 जिले रखना संभव नहीं है इसलिए उक्त बदलाव जल्द किए जाने की चर्चा है। हालांकि प्रभार के जिलों में बदलाव संभावित मंत्री मंडल विस्तार के साथ किया जाएगा या उसके पहले किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि इसके लिए दिल्ली से रायशुमारी की जानी बाकी है लेकिन यह तय है कि बदलाव होंगे। ये बदलाव कई स्तर पर हो सकते हैं, इसके लिए सत्ता-संगठन रिपोर्ट कार्ड भी तैयार कर रहे हैं।

प्रभार के जिले दूर, तब भी बदलाव पर विचार

अगले विधानसभा चुनाव में संभावित चुनौतियों को देखते हुए मंत्रियों को विभाग संभालने के साथ ही प्रभार के जिलों को भी संभालना है। इसके अलावा मंत्रियों को अपनी खुद की विधानसभा भी संभालनी है। संगठन में सत्ता से ज्यादा दौड़ भाग बढ़ चुकी है। कई मंत्री कह चुके हैं कि उनका आधे से ज्यादा समय यात्रा करने में ही निकल रहा है। माना जा रहा है, इस तर्क के आधार पर जिन मंत्रियों के प्रभार के जिलों की दूरी गृह जिले से अधिक है, उनके प्रभार बदल सकते हैं।

भोपाल का प्रभार भी किसी और मंत्री को दिए जाने की चर्चा

एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर जिले का प्रभार दिए जाने के बाद वह तीन जिलों के प्रभारी मंत्री बन गए। काश्यप पहले से ही राजधानी भोपाल और राजगढ़ के प्रभारी मंत्री है। हालांकि, चर्चा है कि काश्यप को इंदौर का प्रभार सौंपने के बाद राजगढ़ के साथ भोपाल का प्रभार किसी अन्य मंत्री को दिया जा सकता है। चर्चा यह भी कि आने वाले समय में अन्य मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिल सकते है।

जनवरी में हो सकता है कैबिनेट विस्तार

बता दें कि, मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा फैक्टर है। यह विस्तार नए साल 2027 में हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुराने मंत्रियों की विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले छुट्टी हो सकती है, इनकी जगह 4 नए चेहरे लेंगे। ये नए चेहरे यूपी से सटे मप्र के 14 जिलों की 35 विधानसभाओं में से हो सकते हैं। इनमें दतिया, रीवा, सतना, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, भिंड, पन्ना, सीधी व सिंगरौली जिला शामिल है। दो मंत्रियों की छुट्टी होने की संभावना जताई जा रही है।