बता दें कि, सितंबर-अक्टूबर 2026 में मध्यप्रदेश में 103 पदों पर मध्यप्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव हुए थे। इनमे सबसे चर्चित आगर मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद का उपचुनाव था जहां भाजपा ने एक बार फिर बाजी मारी। वहीं, भाजपा के क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त देखने को मिली थी। बड़वानी जिले के निवाली जनपद पंचायत के वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने उलटफेर किया था। वहीं, कांग्रेस ने खरगोन जिले के जिला पंचायत वार्ड 19 के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ रीवा में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा ने सिरमौर ब्लाक की ग्राम पंचायत हिनौता में सरपंच पद पर चुनाव जीते थे। वहीं, हरदा जिले में भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।