27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पीएमश्री का दर्जा मिला, कक्ष नहीं; 600 विद्यार्थियों के बीच महज 8 कमरे, प्रभावित हो रही पढ़ाई

पीएमश्री का दर्जा मिला, कक्ष नहीं; 600 विद्यार्थियों के बीच महज 8 कमरे, प्रभावित हो रही पढ़ाई

आनंदपुर. नाम पीएमश्री, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं। बेहतर शिक्षा और संसाधनों के दावे के बीच आनंदपुर के पीएमश्री स्कूल में कक्षों की कमी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:09 PM IST

Anandpur News

आनंदपुर. नाम पीएमश्री, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं। बेहतर शिक्षा और संसाधनों के दावे के बीच आनंदपुर के पीएमश्री स्कूल में कक्षों की कमी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। यहां शिक्षक तो पर्याप्त हैं, लेकिन नौवीं से बारहवीं तक के करीब 600 विद्यार्थियों के लिए महज आठ कमरे उपलब्ध हैं। ऐसे में विषयवार पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गणित, विज्ञान, कॉमर्स और कला संकाय के विद्यार्थियों को मजबूरी में एक साथ बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। लैब के लिए भी अलग कक्ष नहीं होने से प्रायोगिक पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों की संख्या और अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता को देखते हुए 15 से अधिक कक्षों की आवश्यकता है। वर्तमान में दो अतिरिक्त कक्षों सहित कुल आठ कमरे ही हैं। कमरों की कमी के चलते क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाना पड़ता है। स्थिति यह है कि छमाही परीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति होने पर एक कुर्सी पर दो विद्यार्थियों को बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है।

विषयवार पढ़ाई व प्रायोगिक शिक्षा पर असर

विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक पर्याप्त हैं, लेकिन कक्षों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अलग-अलग संकाय के विद्यार्थियों को एक साथ बैठना पड़ता है। इससे विषयों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होता है। वहीं, लैब के लिए कमरा नहीं होने से विज्ञान और गणित के विद्यार्थियों को प्रयोग करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है।

स्कूल का भवन 15 वर्ष पुराना

अभिभावक विष्णु चौरसिया और बीरेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि स्कूल को पीएमश्री का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के मामले में स्थिति नहीं बदली। करीब 15 वर्ष पुराने भवन में ही स्कूल संचालित हो रहा है। भवन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं और कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बावजूद कक्षों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इसका सीधा असर उनकी विषयवार तैयारी और परीक्षा परिणाम पर पड़ सकता है।

चार साल बाद भी इंतजार

पीएमश्री स्कूल के लिए वर्ष 2022 में चयन हुआ था। इसके बाद भी चार साल में विद्यार्थियों के बैठने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों पर बेहतर परिणाम लाने का दबाव रहता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विषयों में दक्षता के लिए भी पर्याप्त शैक्षणिक वातावरण जरूरी है। ऐसे में अतिरिक्त कक्ष या नए भवन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

शीघ्र मिलेगी अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति

पीएमश्री स्कूल आनंदपुर के लिए अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति शीघ्र मिलने वाली है। इसके लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेजकर मांग की गई है।