27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / सरसों पर पीले रोग का कहर, खेतों में सूख रही फसल; 50 प्रतिशत तक रकबा प्रभावित, किसानों को दोबारा करना पड़ रही बुआई

सरसों पर पीले रोग का कहर, खेतों में सूख रही फसल; 50 प्रतिशत तक रकबा प्रभावित, किसानों को दोबारा करना पड़ रही बुआई

फोटो- ब्यावरा. ऐसे जमीन से निकलते ही मुरझाकर रह गए सरसों के पौधे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:35 PM IST

Madhya Pradesh News

ब्यावरा. रसायनों का अंधाधुध प्रयोग खेती को बंजर बनाने के साथ ही उसकी तासीर भी बदल रहा है। जिसका असर भी अब दिखने लगा है। सरसों की फसल खराब हो रही है। इस बार पानी की कमी के चलते जिले के किसानों ने रबी सीजन में सरसों की खेती में रुचि दिखाई है। लेकिन बुआई के बाद अब किसान की चिंता बढ़ने लगी है।

दरअसल सरसों की बुआई को करीब पंद्रह से बीच दिन हो चुके है। लेकिन जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक सरसों के पौधे तेजी से बढ़ रहे थे, वहां अब पीले पड़कर सूखते पौधे नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते पौधे मुरझाने लगे हैं और फसल पर संकट गहराता जा रहा है। पौधों में शुरुआत में पीलापन दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे पत्तियां मुरझा रही है। किसान इसको लेकर चिंतित है, पीलापन दूर करने दवाओं का छिड़काव भी कर रहे है। पानी की कमी के कारण भी पौधे सही से नहीं पनप पा रहे है। ऐसे में पहली ही पानी की कमी की मार झेल रहे किसान अब और चिंतित नजर आ रहे है।

फसल तोड़कर दोबारा कर रहे बुआई, 50 प्रतिशत से अधिक रकबा प्रभावित-

ब्यावरा और नरसिंहगढ़ क्षेत्र में अधिक समस्या आ रही है। लखनवास, मलावर, बापचा सहित कई गांवों में स्थिति ये बन रही है किसानों की पूरी फसल सूख गई है। जिससे अब दोबारा बुआई कर रहे है। किसानों और कृषि विभाग का दावा है कि 50 से 60 फीसदी तक फसल प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि नुकसान से परेशान कुछ किसानों को खेतों में दोबारा बुआई तक करनी पड़ी है। अकेले लखनवास-मलावर क्षेत्र में ही 50 से अधिक किसान फसल को तोड़कर दोबारा बुआई कर चुके है। जिससे किसानों की लागत से साथ ही बुआई पिछड़ी है। साथ ही सरसों की बुआई से लेकर अब तक किसानों ने बीज, खाद, दवाई, जुताई और सिंचाई पर हजारों रुपए खर्च किए हैं। वहीं, जिन किसानों ने दोबारा बुआई की है, उनके सामने अतिरिक्त खर्च का बोझ भी बढ़ गया है।

खरपतवार नाशक के अधिक छिड़काव और उमसभरे उमस से बिगड़ रही फसल-

कृषि विभाग के सर्वे में सामने आया है कि कुछ लोगों ने 72 घंटे की अवधी वाली खरपतवार नाशक (बेलर-32) का अधिक छि़ड़काव किया। जिससे सरसों के खेतों डालने पत्ते निकलकर तिरछे होकर सूख रहे है। इसमें किसानों की गलती सामने आ रही है। किसान एक ही बार में रसायन डालते देते है जिससे फसल और मिट्टी की उवर्रकता दोनों पर असर पड़ता है। वहीं इस बार अलनीनो का प्रभाव भी रहा है, ऐसे में जब सरसों की बुआई हुई, उस समय ठंड कम थी और थोड़ा उमसभरा मौसम रहा है। जबकि रबी फसलों के लिए ठंडे मौसम की जरूरत होती है। मौसम से अंकुरण और बाद में पौधे प्रभावित हुए है। ये कारण भी सरसों की फसल प्रभावित होने का कारण हो सकता है।

समय रहते कराएं फसल की जांच

पीलेपन फफूंद जनित रोग, जड़ों में संक्रमण, खेत में जलभराव और पोषक तत्वों की कमी प्रमुख कारण हो सकते हैं। हालांकि इस बार किसानों ने रसायन के छिड़काव अधिक किया है, जिस कारण भी फसल प्रभावित हुई है। मौसम का असर भी रहा है। लेकिन जहां अब भी समस्या है वहां किसान प्रभावित पौधों को उखाड़कर उनकी जड़ों और तने की जांच कराएं। खेत में पानी जमा नहीं होने दें और उवर्रक और दवाओं का संतुलित प्रयोग करे। रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञ से संपर्क कर बीमारी की पहचान करवाएं। बिना रोग की पुष्टि किए किसी भी कीटनाशक या फफूंदनाशक का छिड़काव नहीं करें।