27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ‘मकान-फ्लैट’ खरीदने वालों को राहत, पहले से देख सकेंगे मोबाइल नेटवर्क की रेटिंग, MP में लागू होगा नया नियम

‘मकान-फ्लैट’ खरीदने वालों को राहत, पहले से देख सकेंगे मोबाइल नेटवर्क की रेटिंग, MP में लागू होगा नया नियम

Land Development Rules: अब निर्धारित श्रेणी के भवनों और विकास परियोजनाओं में डिजिटल कनेक्टिविटी अवसंरचना (फाइबर, मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई) अनिवार्य होगी तथा ट्राई मानकों के अनुसार रेटिंग भी लेनी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 27 Nov 2026, 10:45 AM IST

भूमि विकास नियमों, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

भूमि विकास नियमों, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news:मध्यप्रदेश में अब भवनों ने और विकास परियोजनाओं में डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए मूलभूत व्यवस्थाएं करना अनिवार्य होगा। जरूरत के अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग भी प्राप्त की = जाएगी। किन भवनों और विकास परियोजनाओं के लिए यह जरूरी होगा, यह राज्य सरकार तय करेगी। सरकार इस संबंध में भूमि विकास नियमों में संशोधन कर नया नियम जोड़ने जा रही है। इस संशोधन का गजट नोटिफिकेशन कर 15 दिन में सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा।

राज्य सरकार नै भवन निर्माण नियमों में संशोधन करते हुए डिजिटल कनेक्टिविटी अवसंरचना एवं रेटिंग संबंधी नया नियम शामिल किया है। संशोधन के अनुसार निर्धारित श्रेणी में आने वाले प्रत्येक भवन या विकास परियोजना में ट्राई के नियमों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करनी होंगी। संबंधित विकासकर्ता या संपत्ति प्रबंधक ट्राई द्वारा तय मानकों, प्रक्रियाओं, निर्देशों के अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी अधोसंरचना की स्थापना, उसके मेंटेनेंस और रेटिंग के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

क्या है डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग…

डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग में किसी भवन में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, गुणवत्ता तथा डिजिटल संचार सुविधाओं का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। ट्राई ने इसके लिए 'रेटिंग ऑफ प्रॉपर्टीज फॉर डिजिटल कनेक्टिविटी रेगुलेशंस, 2024' जारी किए हैं। इनका उद्देश्य भवनों के अंदर बेहतर इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। रेटिंग में फाइबर नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क कवरेज, वाई-फाई जैसी व्यवस्थाओं का आकलन किया जाता है। निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है।

यह व्यवस्थाएं करनी होंगी

नियमों के अनुसार, संबंधित भवनों में डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करनी होगी। इसमें फाइबर नेटवर्क के लिए उपयुक्त व्यवस्था, मोबाइल नेटवर्क की बेहतर पहुंच, भवन के भीतर संचार सुविधाएं और वाई-फाई नेटवर्क की उपलब्धता की व्यवस्था करना होगी। निर्माणाधीन भवनों में डिजिटल कनेक्टिविटी की व्यवस्था को शुरुआती चरण से ही ध्यान में रखना होगा। संपत्ति प्रबंधक निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकृत डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग एजेंसी से मूल्यांकन करवा सकेंगे। ट्राई ने निर्माणाधीन भवनों के लिए चरणबद्ध मूल्यांकन और मौजूदा भवनों के लिए वैकल्पिक डिजिटल कनेक्टिविटी ऑडिट की व्यवस्था भी की है।

यह होंगे लाभ

-इस व्यवस्था से भवनों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।

-नागरिक मकान, फ्लैट या व्यावसायिक परिसर खरीदने अथवा किराये पर लेने से पहले उसकी डिजिटल कनेक्टिविटी की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

-बेहतर डिजिटकल कनेक्टिविटी से ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेस सेवाओं और वर्क फॉम होम जैसी सुविधाओं का उपयोग आसान होगा।

-भवन निर्माताओं को भी डिजिटल कनेक्टिविटी की अच्छी रेटिंग होने पर प्रॉपर्टी की बिक्री में ज्यादा लाभ मिल सकेगा।

-बेहतर डिजिटल अवसंरचना विकसित होने से उनकी उपयोगिता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ सकती है।