सबसे चिंताजनक स्थिति इमरजेंसी की है। यहां भी मरीजों की देखरेख और व्यवस्था लचर होती जा रही है। गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिलना सबसे जरूरी है, लेकिन यह व्यवस्था अधिकांश समय वार्ड बॉय के भरोसे रहती है, या जो ड्यूटी डॉक्टर और बांडेड डॉक्टर मौजूद है, उन्हें देखना पड़ता है। सीनियर डॉक्टर यहां ओपीडी में सिर्फ रौब झाड़ने पहुंच रहे है, जिनकी नजर मरीजों पर कम घड़ी पर अधिक रहती है। सुबह दस बजे के बाद ओपीडी पहुंचना और एक बजते ही अस्पताल से ऐसे निकलना जैसे यहां इन्हें मजबूरी में बैठना पड़ रहा हो।