जिला अस्पताल के अंदर होने वाली चोरी की घटनाओं और नशा के मामले के साथ वार्डो में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस पर रोकथाम के लिए नई व्यवस्था लागू की है। लंबे समय से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ वार्डो में उनके परिजनों एवं रिश्तदारों की भीड़ से वार्डो में फैल रही अव्यवस्था को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में भर्ती मरीज के साथ एक ही अटेंडर के रुकने की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एक निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है,जो अस्पताल के गेट पर और वार्डो में जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडर तो नही है और यदि एक से अधिक अटेंडर पाया जाता है तो उसकी रसीद भी बनाएगा।