
Indore BJP news: इंदौर भाजपा में पुराने रिश्तों और पहुंच की चर्चा तेज (फोटो सोर्स- Chetanya Kashyap X Handle)
Indore BJP news: एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप (Chaitanya Kashyap) को इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं में उनसे नजदीकी जताने की होड़ शुरू हो गई है। रतलाम से विधायक काश्यप का इंदौर से पुराना नाता रहा है और वे स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे है। अब नेता अपने पुराने संपर्कों का हवाला देकर नए प्रभारी मंत्री से नजदीकी बताने में जुटे है। साथ ही उनके राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभाव से होने वाले फायदे-नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
बुधवार को काश्यप को इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाने का आदेश जारी हुआ। इससे पहले करीब दो साल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास जिले का प्रभार था। व्यस्तताओं के चलते मुख्यमंत्री ने यह जिम्मेदारी छोड़ दी। नए प्रभारी मंत्री की नियुक्ति के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उनके संपर्कों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फायदे-नुकसान का आंकलन करने लगे हैं। कई नेताओं द्वारा नए प्रभारी मंत्री से पुराना संपर्क होने का दावा किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री बदलने के बाद इंदौर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दो साल से जिला योजना समिति की बैठक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि काश्यप जल्द इंदौर आकर बैठक ले सकते हैं। विकास से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। उद्योग जगत को भी उम्मीद है कि एमएसएमई मंत्री के प्रभारी बनने से औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी।
इंदौर जिले का प्रभार अब तक सीएम डॉ. मोहन यादव खुद संभाल रहे थे। उनकी व्यस्तताओं के कारण यह जिम्मेदारी काश्यप को सौंपी गई। इसे लेकर सत्ता- संगठन ने कई दौर का मंथन किया। चार कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर विचार के बाद काश्यप के नाम पर सहमति बनी।
बता दें कि, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर जिले का प्रभार दिए जाने के बाद वह तीन जिलों के प्रभारी मंत्री हो जाएंगे। काश्यप पहले से ही राजधानी भोपाल और राजगढ़ के प्रभारी मंत्री है। हालांकि, चर्चा है कि काश्यप को इंदौर का प्रभार सौंपने के बाद भोपाल का प्रभार किसी अन्य मंत्री को दिया जा सकता है। चर्चा यह भी कि आने वाले समय में अन्य मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिल सकते है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
27 Nov 2026, 7:33 AM IST
Published on:
27 Nov 2026, 7:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़




