26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में सौर ऊर्जा के लिए ‘नगर निगम’ में बनेगा नया विभाग, नए स्टॉफ की होगी नियुक्ति

इंदौर में सौर ऊर्जा के लिए ‘नगर निगम’ में बनेगा नया विभाग, नए स्टॉफ की होगी नियुक्ति

Solar plant: नगर निगम में ग्रीन और सौर ऊर्जा कार्यों के लिए अलग नवकरणीय ऊर्जा विभाग बनाने का प्रस्ताव मेयर-इन-कौंसिल बैठक में रखा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2026, 1:53 PM IST

सोलर प्लांट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

सोलर प्लांट, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने और सौर ऊर्जा सहित नवकरणीय ऊर्जा से संबंधित कार्यों को करने के लिए इंदौर नगर निगम में अब अलग से विभाग बनेगा। इसके लिए प्रस्ताव मंजूरी के लिए एक दो दिन में होने वाली मेयर-इन- कौंसिल (एमआइसी) की बैठक में रखा जाने वाला है। स्मार्ट सिटी कंपनी के इस विभाग के बनने से जलूद के 60 मेगावाट सोलर प्लांट से लेकर शहर में लगे सोलर पैनल की निगरानी और रखरखाव एक ही जगह से होगी। ये विभाग विद्युत विभाग से जुड़ा रहेगा, लेकिन कामकाज अलग होगा और स्टाफ भी नया नियुक्त किया जाएगा।

इधर, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ अर्थ जैन का कहना है कि शहर में ग्रीन एनर्जी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के सुचारू संचालन, प्रबंधन और विस्तार के लिए इंदौर नगर निगम में अलग से नवकरणीय ऊर्जा विभाग स्थापित करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। इंदौर में ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने एवं सौर ऊर्जा सहित नवकरणीय ऊर्जा से संबंधित कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके। इसके लिए नवकरणीय ऊर्जा विभाग का गठन करने का प्रस्ताव परिषद कार्यालय में भिजवाया है। यह प्रस्ताव दो-तीन दिन में होने वाली एमआइसी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एमआइसी की मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आसानी से मिलेगी पूरी जानकारी

सीईओ जैन का कहना है कि अलग से विभाग बनाने की यह पहल इंदौर को सोलर सिटी बनाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अग्रणी रखने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जलूद मे लगे 60 मेगावॉट सोलर प्लांट और शहर की सरकारी इमारतों व वाटर पंपिंग स्टेशनों पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्रों की निगरानी और रखरखाव एक ही जगह से हो सकेगी।

निगम द्वारा जारी किए गए ग्रीन बॉन्ड से जुटाई गई राशि के सही उपयोग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्बन क्रेडिट बेचकर अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। शहर के घरों और व्यावसायिक भवनों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आम नागरिकों को तकनीकी मार्गदर्शन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और उन्हें सौर ऊर्जा से जोडऩे की योजना पर काम तेज होगा।