26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / Indore Double murder: आरोपी ने मर्डर से पहले बुक किया था ट्रेन टिकट, हड़बड़ी में छूटी, ई-बस में काटा समय

Indore Double murder: आरोपी ने मर्डर से पहले बुक किया था ट्रेन टिकट, हड़बड़ी में छूटी, ई-बस में काटा समय

Harsh Yadav Arrested: इंदौर के दोहरे हत्याकांड में आरोपी हर्ष यादव ने संपत्ति विवाद के चलते उसने हत्या कबूल की है और आज इंदौर में उससे विस्तृत पूछताछ होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2026, 11:59 AM IST

Double murder accused harsh yadav , मृत पिता राजू, बहन हर्षिता व आरोपी हर्ष यादव (Source-Patrika)

Double murder accused harsh yadav , मृत पिता राजू, बहन हर्षिता व आरोपी हर्ष यादव (Source-AI Image)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि दोहरे हत्याकांड के पहले ही आरोपी ने ट्रेन का टिकट बुक किया था। वह वारदात के बाद ट्रेन से दिल्ली भागने वाला था, लेकिन समय पर स्टेशन नहीं पहुंचने पर ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद आरोपी ने फ्लाइट का टिकट बुक किया। दिल्ली पहुंचने के बाद वह पहाड़गंज क्षेत्र पहुंचा। यहां विभिन्न होटलों में रुका। इसके बाद वह ई-बस में घूमता रहा। यहां से वह गुरुग्राम, हरियाणा पहुंच गया। वहां सिर पर पगड़ी बांधकर पंजाबी व्यक्ति के भेष में घूमने लगा।

इंदौर में आज होगी कड़ी पूछताछ

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दिल्ली में कई स्थान पर फरारी काटी है। आज टीम उसे इंदौर लेकर आएगी। उससे वारदात के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पिता राजू यादव, बहन हर्षिता यादव की हत्या के आरोपी हर्ष यादव को इंदौर पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। विगत पांच दिन से एरोड्रम पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। बता दें कि देवउठनी ग्यारस के दिन पिता और बहन की सनसनीखेज हत्याकांड सामने आने के बाद फरार बेटे को इंदौर पुलिस ने गुरुग्राम, हरियाणा से हिरासत में लिया है। पहचान छिपाने के लिए उसने सिर पर पगड़ी बांध ली थी। टीम ने उसे तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा है।

गर्लफ्रेंड से लिया था नंबर

जानकारी मिली है कि पुलिस को कॉल डिटेल में हर्ष की गर्लफ्रेंड का नंबर मिला था। यहीं से जांच तेज हुई और पुलिस ने उसे भरोसे में लेकर हर्ष का नया नंबर ले लिया। जैसे ही उसकी ताजा लोकेशन मिली, घेराबंदी कर पकड़ लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद हर्ष ने अपने पिता और बहन को मारना स्वीकार लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में ये भी बताया है कि राजू ने उसे गोद लिया था। बाद में संपत्ति विवाद के चलते उसने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी।

मोबाइल कर रखा था ऑफ

आरोपी ने पुलिस के पकड़ाने के डर से उसने मोबाइल बंद कर रखा था। टीम उसे फुटेज के आधार पर तलाश रही थी। ये बात भी सामने आ रही है कि आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस ने इंदौर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपी को टीम इंदौर ला रही है। यहां पहुंचते ही पुलिस उससे डबल मर्डर के संबंध में विस्तृत पूछताछ करेगी। गुड़गांव से दिल्ली पहुंचने तक थाने की टीम ने पूछताछ की है। उसने बताया है, पिता ने 50 लाख की संपत्ति बेची थी। बहन को हिस्सा दिया, लेकिन उसे नहीं दिया। पिता के पास एक और संपत्ति थी जो बहन के नाम कर दी थी। इस बात से आहत होकर उसने पिता-बहन की हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला

20 नवंबर को हर्षिता का शव कालानी नगर स्थित किराए के कमरे से पुलिस ने बरामद किया था। जांच में पता चला कि हर्षिता की गला दबाकर हत्या हुई है। है। वारदात के बाद से से पुलिस पिता-भाई की तलाश में थी। उसी दिन पिता राजू यादव का शव हातोद थाना क्षेत्र में मिला। फिर पता चला कि बेटे हर्ष यादव ने पिता-बहन की हत्या की है। वारदात में हर्ष के साथ उसका नाबालिग साथी भी था। पुलिस ने सबसे पहले नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि दिसंबर में भाई की शादी में उसे जाना था। पैसों की जरूरत थी। हर्ष ने उसे पैसों की मदद की बात कही, लेकिन वह भाग गया।