24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / क्राइम रिकॉल: भोपाल में पत्नी ने काढ़े में दी थी 10 नींद की गोलियां, पति को मार डाला

क्राइम रिकॉल: भोपाल में पत्नी ने काढ़े में दी थी 10 नींद की गोलियां, पति को मार डाला

Husband Murder Case: पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की पूरी प्लानिंग की और मौका पाते ही उसको रास्ते से हटा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:05 PM IST

प्रेमी के साथ बैठकर जाती पत्नी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

प्रेमी के साथ बैठकर जाती पत्नी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Bhopal Murder Case: समाज में रहते हुए कई बार हमारे सामने ऐसे केस आते है जिनको भुलाना मुश्किल हो जाता है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 दिसंबर 2021 को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। आज भी जब इस केस की बातें होती है तो लोगों की रूह कांप जाती है। सोसइटी में हंसते-खेलते परिवार के साथ रहने वाली एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में भरोसे का कत्ल हुआ और शादी के रिश्ते का खौफनाक अंत हुआ। पांच साल बाद भी यह मामला अपने पीछे कई सवाल और खौफनाक यादें छोड़ जाता है।

दोनों ने साथ रची थी साजिश

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके की एक सोसाइटी में रहने वाली सुधा (परिवर्तित नाम) का सोसाइटी में ही रहने वाले अजीत (परिवर्तित नाम) नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध था। दोनों का फ्लैट आमने-सामने था जिससे परिवारों की भी दोस्ती हो चुकी थी। अजीत भी अपनी पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। आए दिन आने जाने के चलते दोनों के बीच प्रेम हो गया। जिसकी जानकारी सुधा के पति को हो चुकी है। मर्डर के एक दिन पहले सुधा के पति ने दोनों को संदिग्ध हालात में देख लिया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुधा के पति विराट ((परिवर्तित नाम) को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली।

काढ़े में मिलाकर दी नींद की गोली

विराट को रास्ते से हटाने की प्लानिंग के बाद अजीत अपने घर से नींद की गोलियां लेकर आया था। अजीत के पिता को नींद न आने की बीमारी थी जिससे उसे पता था कि विराट को काढ़े में ये गोलियां मिलाकर देने से वो गहरी नींद में सो जाएगा। और ऐसा ही हुआ। 6 दिसंबर 2021 को अजीत ने घर पर अपनी पत्नी को बोला कि आज उसकी ऑफिस में नाइट शिफ्ट और घर से निकल गया। सुधा के पास गोलियां पहले से ही पहुंचा दी गई थीं। सुधा ने कोरोना का डर बताकर विराट को पीने के लिए काढ़ा दिया। उसने काढ़े में 10 नींद की गोलियां मिला दी थीं। जिसके बाद विराट गहरी नींद में सो गया। बस इसी समय का फायदा उटाकर दोनों ने हथौड़ी और डंडे से सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी।

गाड़ी में लेकर घूमते रहे डेडबॉडी

विराट की हत्या के बाद दोनों ने मिलकर डेडबॉडी को पहले बोरे में भरा और फिर कार की डिग्गी में रख दिया। दोनों साथ में कार में बैठकर तड़के डेडबॉडी को ठिकाने लगाने के लिए चल दिए। दोनों बायपास से होते हुए कोलार डेम की तरफ गए। इसके पहले आधे दिन तक शहर के विभिन्न हिस्से में बॉडी को ठिकाने लगाने घूमते रहे। बाद में जब उन्हें कोई जगह नहीं मिली तो दोनों डर गए। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ ही लेगी। जिसके दोनों खुद ही डेडबॉडी को लेकर कटारा हिल्स थाने पहुंच गए। और पुलिस को सबकुछ बता डाला। सुधा बोली कि पति की उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी है। शव कार में रखा है। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को मिली उम्रकैद की सजा

इस पूरे मामले में सारे सबूत एकत्रित करने के बाद अदालत ने 105 पेज का जजमेंट सुनाया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को निर्मम हत्या करने के आरोप सिद्ध पाए जाने पर धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 1000-1000 रुपए अर्थदंड एवं धारा 201 भादवि में 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500-500 रुपए अर्थदंड लगाने का आदेश जारी किया था।