24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Bhopal News : लाखों के कपड़े खरीदते थे संदीप और संगीता रमतानी, लग्जरी लाइफस्टाइल ने बिल्डर को डुबोया

Bhopal News : लाखों के कपड़े खरीदते थे संदीप और संगीता रमतानी, लग्जरी लाइफस्टाइल ने बिल्डर को डुबोया

Builder Sandeep Ramtani : ठगी मामले में बैंक खातों से खुलेगा राज, दो दिन की मिली रिमांड, 30—35 करोड़ की ठगी का है आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Nov 2026, 12:25 PM IST

संदीप और संगीता रमतानी

संदीप और संगीता रमतानी image patrika enhanced AI

Builder Sandeep Ramtani : फर्जी दस्तावेजों से बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेने वाले आरोपी दंपत्ति संदीप रमतानी और संगीता रमतानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है। 30-35 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए की रकम आखिर किन रास्तों से जुटाई गई और उसे किन लोगों तक पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। कहा जा रहा है कि बिल्डर संदीप रमतानी को उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल ने डुबोया। उसे फैंसी कपड़े खरीदने का बड़ा शौक था। पति पत्नी की एक बार की खरीदारी का बिल लाखों में पहुंच जाता था।

पुलिस रिमांड की तीन दिन की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी। हालांकि, न्यायालय ने दो दिन की रिमांड मंजूर की। अब दोनों आरोपी 25 नवंबर तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे।

पति-पत्नी को अयोध्या नगर पुलिस ने 5 दिन पहले गिरफ्तार किया था। धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे संदीप ममतानी और उसकी पत्नी संगीता ममतानी को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया था। दोनों बैंकों से लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात तैयार करते थे। कर्ज की रकम से लग्जरी जिंदगी जीते थे।

प्रॉपर्टी डीलर को लगाया करोड़ों का चूना

करीब दो साल पहले प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूद ने अयोध्या नगर थाने में संदीप रमतानी और संगीता रमतानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। सूद ने अपनी शिकायत में बताया कि दंपत्ति ने प्रॉपर्टी के फर्जी कागजातों से बैंक से लोन लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी की।

एक बार में लाखों के कपड़े

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इनके आधार पर बैंकों से लोन लेते थे। कर्ज का यह पैसा शानोशौकत में उड़ा देते थे। बैरागढ और न्यू मार्केट की दुकानों से एक बार में लाखों के कपड़े खरीदते थे। उनकी लग्जरी जिंदगी देखकर हर कोई हैरान था। पुलिस अब आरोपियों के पूरे वित्तीय नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।