22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पत्नी से अलग रह रहा था भोपाल का कुख्यात बिल्डर संदीप रमतानी, घूमने गया विदेश

पत्नी से अलग रह रहा था भोपाल का कुख्यात बिल्डर संदीप रमतानी, घूमने गया विदेश

Builder Sandeep Ramtani : जालसाज बिल्डर दंपती पर घर के नाम पर तीस करोड़ ठगने का मामला, दंपती पर 9 केस, दो साल से थे अंडर ग्राउंड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:34 AM IST

रमतानी दंपत्ति

रमतानी दंपत्ति- image patrika

Builder Sandeep Ramtani : भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस के हत्थे चढ़े बिल्डर दंपति संदीप रमतानी और संगीता रमतानी से रविवार को भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों जालसाजों से सुबह से ही सवाल दागने में जुटी है। दंपत्ति ने 30 करोड़ रुपए की ठगी की है। अयोध्या नगर टीआइ महेश लिल्हारे के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें दो करोड़ रुपए की ठगी के मामले हैं। पुलिस जल्द ही चौथी एफआइआर दर्ज करेगी। इस संबंध में दो दिन पहले शिकायत हुई है। पुलिस से बचने के लिए संदीप रमतानी अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। इस दौरान वह विदेश भी घूम आया।

पुलिस ने आरोपी दंपती को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब के रोपड़, जबलपुर, ईओडब्ल्यू, एसटीएफ और चूनाभट्टी, कोलार रोड में 9 अपराध दर्ज हैैं।

रमतानी दंपत्ति पिछले दो साल से फरार चल रहे थे। इस बीच विदेश में भी फरारी काटी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली, यूपी और गुजरात में फरारी काटी है। करीब डेढ़ महीने से पति-पत्नी भोपाल में थे और अलग-अलग नंबरों से वॉट्स एप कॉल पर आपस में बात करते थे। शुक्रवार देर रात अयोध्या नगर पुलिस ने एक आरोपी को बैरागढ़ और दूसरे को शाहपुरा इलाके से अरेस्ट किया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रमतानी दंपति के खिलाफ चैक बाउंस के मामले में 10 वारंट जारी हैैं। पंजाब के रोपड़ में 2, जबलपुर में 1, चूनाभट्टी में 2, कोलार रोड में 2 वारंट जारी हैैं।

ज्वाइंट वेंचर में प्रोजेक्ट किए थे शुरू

जांच में सामने आया है, संदीप ने पूर्व में भाई के साथ पार्टनरशिप में कई मकान बनाकर दिए। इसके बाद पत्नी के साथ लैंडमार्क हो्स के नाम से कंपनी खोली। अयोध्या नगर में दो प्रोजेक्ट सुरभि मैजिस्टिक और अर्चना परिसर के नाम से शुरू किए। यह प्रोजेक्ट आशा गोस्वामी की जमीन ज्वाइंट वेंचर के रूप शुरू किए गए थे। सस्ते दाम पर मकान बुक किए और आधी कीमत लेकर उनकी रजिस्ट्री की गई।

रमतानी दंपत्ति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने कई और शिकायतें आई। शुक्रवार-शनिवार को लोगों ने करीब डेढ दर्जन शिकायतें थानों में दर्ज कराईं। पता चला है कि संदीप अपने चाचा की गमी में भोपाल आया था। वह शाहपुरा में रुका था जबकि संगीता बैरागढ़ में रुकी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।