CM Yogi Mother Death यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन हो गया है । वे 92 साल की थीं। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं, मंत्रियों ने शोक जताया है।
विधायक रीति पाठक ने सीएम योगी की मां के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोकसंतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।