मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को दो टूक संदेश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने गुरुवार को कहा कि सरकार है तो सबकुछ है, शासन गया तो खाली हाथ रह जाएंगे। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, आईटी व सोशल मीडिया टीम समेत निगम, मंडल व प्राधिकरणों के अध्यक्षों के साथ बैठक में यह बात कही। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा, मोर्चा और प्रकोष्ठ केवल योजनाओं का प्रचार करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर सरकार तक सुझाव भी पहुंचाएं।