19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की छाई किल्लत, भोपाल में बैंकों से खाली हाथ लौटे लोग

10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की छाई किल्लत, भोपाल में बैंकों से खाली हाथ लौटे लोग

10-20 Rupee notes: नवंबर-दिसंबर के शादी सीजन में भोपाल में 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की बैंकों में भारी किल्लत हो गई है। शगुन, नेग और न्योछावर के लिए कड़क नोट नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 19 Nov 2026, 12:10 PM IST

नोटों की गड्डी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

नोटों की गड्डी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Bhopal news: नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो रहे मांगलिक सीजन के साथ ही घरों में शहनाई की गूंज सुनाई देने लगी है। विवाह समारोहों, सगाई और रिसेप्शन की तैयारियों के बीच एमपी में भोपाल शहर के लोगों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। शगुन, नेग, न्योछावर और लिफाफे बांटने के लिए इस्तेमाल होने वाले 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की बैंकों में भारी किल्लत बनी हुई है। अभी हाल यह है कि खाताधारक को भी छोटे मूल्य के नए नोट नहीं मिल रहे हैं।

बता दें कि शहर में 22 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर लेकर 15 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच विवाह के भारी मुहूर्त है। इस सीजन में 2500-3000 हजार शादियां होंगी। हर शादी में छोटे नोटों की औसतन 10-15 नोटों की गड्डियों की जरूरत पड़ती है। यानी 40 हजार फ्रेश नोटों की गड्डियां जरूरी है। जबकि बैंक और बाजार मेंमुश्किल से 20 हजार ही उपलब्ध है। टेंट कारोबार से जुड़े सुनील सिंह बताते कि बुकिंग के साथ ही लोग शादियों बख्शीश और नेग देने कड़क नोटों की गड्डियों की मांग कर रहे है।

नोटों को ज्यादा दाम पर बेचना अपराध

सेवानिवृत्त महाप्रबंधक ओम प्रकाश बुधौलिया का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत मुद्रा वितरण के नियम सख्त हैं। बैंक काउंटर से तय सीमा में ही नोट जारी किए जाते हैं। नए नोटों को प्रीमियम या ऊंचे दामों पर बेचना ब्लैक मनी एक्ट 2015 के दायरे में एक दंडनीय अपराध है। बैंकों को शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त करंसी चेस्ट भेजकर छोटे मूल्य के नोटों की निर्बाध आपूर्ति करनी चाहिए।

लोगों की परेशानी

अगले सप्ताह भतीजे की बारात है। पिछले चार दिनों से मैं अपनी होम ब्रांच सहित एमपी नगर की तीन अलग-अलग बैंक शाखाओं के चक्कर काट चुका हूं। पासबुक दिखाने के बावजूद बैंक अधिकारी साफ मना कर रहे हैं कि छोटे नोटों की सप्लाई पीछे से ही नहीं आ रही है। -मोहन शर्मा, अरेरा कॉलोनी

बेटी की शादी 25 नवंबर को है। 10 और 20 की एक भी गड्डी नहीं मिल पा रही। शादी की बाकी तैयारियों के बीच अब छोटे नोटों का इंतजाम करना हमारे लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। बैंकों को शादी के कार्ड देखकर कम से कम एक-दो गड्ड्डी तो जरूर देनी चाहिए। - सुनीता वर्मा, कोलार रोड