चारों आरोपी युवतियों ने इसी तरह जुनोना फुके की सरपंच प्रभा ओमप्रकाश गोतमारे, देवली की पूर्व सरपंच मंगला कोरडे, भीष्णूर की सरपंच लता बागडे, मायवाडी के सरपंच गौतम शेंडे और खराशी के सरपंच नासिर शेख से भी संपर्क किया था। जांच में आया है कि प्रभा गोतमारे से आरोपियों ने धोखे से 6 सितंबर को ऑनलाइन 500 रुपए वसूल किए थे।