18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी में 34.25 लाख मतदाताओं के नाम कटने पर शुरु हो रहा सत्यापन अभियान, आपके घर आएंगे ‘वोट रक्षक’

एमपी में 34.25 लाख मतदाताओं के नाम कटने पर शुरु हो रहा सत्यापन अभियान, आपके घर आएंगे ‘वोट रक्षक’

Voter Verification Campaign : एमपी में एसआईआर के दौरान हटाए गए 34.25 लाख मतदाताओं के नाम को लेकर कांग्रेस 22 से 30 नवंबर के बीच घर-घर सत्यापन अभियान चलाएगी। हर बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त होंगे और निष्कर्षों के आधार पर वोट चोरी की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Nov 2026, 9:14 PM IST

Voter Verification Campaign

कांग्रेस चलाएगी घर घर सत्यापन अभियान (फोटो सोर्स: Chatgpt)

MP News : पिछले दिनों मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर अभियान में चुनाव आयोग की ओर से राज्य के कुल 34,25,078 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। हालांकि, आयोग की ओर से बीते 12 नवंबर से एसएसआर प्रक्रिया के तहत 18 वर्षी पूरे कर चुके युवाओं के साथ साथ त्रुटि पाए गए नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस भी अभियान चलाकर छूटे हुए नामों का सत्यापन करने का अभियान शुरु करने जा रही है। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस 22 से 30 नवंबर के बीच सत्यापन अभियान चलाएगी।

प्रदेश के हर बूथ पर वोट रक्षकों की नियुक्ति

अभियान के तहत पार्टी द्वारा प्रदेश के हर बूथ पर एक-एक वोट रक्षक नियुक्त कर रही है। ये बूथ रक्षक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ मंडलम अध्यक्ष भी हो सकते हैं। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस विधायक, सांसद या अन्य जनप्रतिनिधि भी मतदाताओं का सत्यापन करने घर-घर जाएंगे। काम में पारदर्शिता लाने और प्रोग्रेस की जानकारी देने के लिए बूथ रक्षक को अपने कार्य की सत्यापन की रिपोर्ट www.iamvoterakshak.in पर दर्ज भी करनी होगी।

वोट चोरी की रिपोर्ट सौंपेगी कांग्रेस

खास बात ये है कि, इस अभियान के तहत सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर वोट चोरी को लेकर विधानसभा, लोकसभा और प्रदेश स्तर की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। साथ ही, तैयार रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपी जाएगी। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत अब दिल्ली में प्रदर्शन करने के स्थान पर राज्यों में गतिविधियां संचालित करने का फैसला लिया गया है। इसमें संविधान रक्षा मार्च राजधानी भोपाल में 26 नवंबर को होने जा रहा है।

हर बूथ पर होगी निगरानी

संविधान रक्षा मार्च से पहले यानी 22 नवंबर से एसआइआर में हटाए गए मतदाताओं के सत्यापन का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मंडलम के अध्यक्ष हर बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त करेंगे। इसमें बीएलए, बूथ कमेटी के सदस्य रहेंगे। इस पूरे अभियान की निगरानी केंद्रीय संगठन अपने पर्यवेक्षकों के जरिये करेगा।

चौपाल लगाकर देंगे जानकारी

साथ ही, वाररूम पोर्टल के जरिये फीडबैक लिया जाएगा। इसमें वोट रक्षक को रोजाना के काम का रिकार्ड दर्ज करना होगा। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव संजय कामले ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, सत्यापन के जरिये सामने आने वाले नतीजों के आधार पर 29 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच ग्राम चौपाल आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा वोट चोरी का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

एमपी में मौजूदा समय में मतदाता

मध्य प्रदेश में मौजूदा समय में 5,48,71,158 कुल मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,82,85,144 है। साथ ही, महिला मतदाताओं की संख्या 2,65,13,547 है। जबकि, थर्ड जेंडर मतदाता 937 हैं।