आपको बता दें कि, इस मामले में थाना प्रभारी सतीश तिवारी समेत चार पुलिसकर्मियों को पहले ही लाइन अटैच किया जा चुका है। अब इस मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से जानकारी सामने आई है कि, सिवनी के एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और SDOP सिवनी को सस्पेंड करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। आज उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वीडियो की पुष्टि कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।