इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन में भी 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होने का अनुमान है। 20 नवंबर को शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है। इससे पहले प्रदेश में बादल वाला मौसम रहेगा।