19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / Sagar Crime: 6 महीने से घर नहीं आई थी पत्नी, हाथ में दुपट्टा लेकर पति ने ऑटो में बैठाया, ब्रिज के पास की हत्या

Sagar Crime: 6 महीने से घर नहीं आई थी पत्नी, हाथ में दुपट्टा लेकर पति ने ऑटो में बैठाया, ब्रिज के पास की हत्या

Sagar woman murder case:सागर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 19 Nov 2026, 10:06 AM IST

sagar woman murder case

Sagar woman murder case: पुलिस हिरासत में आरोपी पति ने कबूला अपना जुर्म (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Sagar woman murder case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मिले महिला के शव की पहचान शांतिबाई अहिरवार 42 वर्ष निवासी करीला के रूप में हुई है। महिला की हत्या के संदेह में पुलिस ने उसके पति दुलीचंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पति की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटना सोमवार रात की मानी जा रही है और मंगलवार सुबह महिला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिली।

महिला के शरीर और खासकर सिर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू की थी। हालांकि, शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका के बारे में जानकारी जुटानी थी। मामले की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस किसी भी वक्त मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

तस्वीर दिखाने पर पति ने पहचानने से किया था इनकार

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की और महिला की पहचान के प्रयास किए। इसी दौरान पुलिस महिला के पति दुलीचंद तक पहुंची। बताया जा रहा है कि जब उसे महिला की तस्वीर दिखाई गई और घटनास्थल पर ले जाकर जानकारी दी गई तो उसने पहले महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पूरे रूट के कैमरों की जांच के दौरान पुलिस को एक ऑटो संदिग्ध रूप से जाता दिखाई दिया।

कबूला पुल के पास ऑटो में बिठाते दिखा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बुधवार को दोबारा करीला पहुंची और दुलीचंद को अभिरक्षा में लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8.30 बजे कबूला पुल के पास वह महिला को ऑटो में बिठाते हुए दिखाई दिया। पुलिस इसी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शांतिबाई पिछले करीब छह माह से पति के साथ नहीं रह रही थी।

संदेह के चलते पति ने उठाया कदम, शांतिबाई की हैं तीन बेटियां

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दुलीचंद महिला को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाकर रेलवे ओवरब्रिज के पास ले गया था। फिर यहां उसने घटना को अंजाम दिया। मृतका की तीन बेटियां हैं।