Sagar News : भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित बीना से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण रेल लाइनों पर ट्रेनों की गति बढ़ाने का फैसला लिया है। करौंदा-आगासोद, बीना - महादेवखेड़ी और बीना - कुरवाई केथोरा लाइनों में पूर्व से लागू स्थायी गति प्रतिबंध हटाने के साथ अधिकतम गति सीमा बढ़ा दी गई है। सबसे बड़ी राहत बीना-कुरवाई केथोरा रेलखंड पर मिली है, जहां ट्रेनों की गति 120 से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। वहीं, दो रेलखंडों पर पहले लागू 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा समाप्त कर दी गई है। रेलवे का यह कदम ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने के साथ समयबद्धता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।