11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh Accidents: NH-52 पर मौत का तांडव, चंद घंटों में 4 हादसे, 2 की मौत 3 गंभीर

Road Accidents : शादी की तैयारी कर रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत, अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, करनवास के पास बाइक कार में घुसी, दो गंभीर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Nov 2026, 7:55 PM IST

Road Accidents

ब्यावरा से पचोर के बीच चंद घंटों में चार हादसे (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-52 पर ब्यावरा से पचोर के बीच कुछ घंटों के भीतर चार दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। इन सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है वहीं, दो को सिविल अस्पताल लाया गया।

सबसे भीषण हादसा देहरी-बामन रोड पर हुआ है, जिसमें दूध वाहन और बाइक की भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं, हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। साथ ही, देर शाम अयोध्यापुरी के पास हुए हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ, जबकि करनवास के नजदीक बाइक के पीछे से कार में घुसने पर दो युवक घायल हो गए।

शादी की तैयारी कर रहा था परिवार

करनवास पुलिस के अनुसार, बुधवार को देहरी-बामन रोड पर दूध वाहन और बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार विनोद पिता मोड़ सिंह (24) निवासी बादलखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, विनोद अपने खेत पर जा रहा था, तभी रास्ते में पिकअप से टक्कर हो गई। परिजन के अनुसार, परिवार में देवउठनी ग्यारस के बाद शादी की तैयारियां हो रही थीं। लेकिन, उसके पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार का बुरा हाल है। करनवास पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार में पीछे से जा घुसी बाइक, दो गंभीर

एनएच-52 पर करनवास के पास शराब के नशे में बाइक सवार ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में छत्रपाल पिता कमलेश राजपूत (27) ललितपुर यूपी और विशाल लोधी (30) निवासी मुंगावली अशोकनगर घायल हुए है। हादसे में दोंनों को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है युवक शराब के नशे में थे। पचोर से शहर तरफ आ रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

इधर, एनएच-52 पर बुधवार शाम को सर्विस रोड से हाईवे पर आ रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, महिला उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर दिया, लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, महिला के पास से आधार कार्ड मिला है, जिसके अनुसार उसकी पहचान संतोष बाई, पति कालूराम विश्वकर्मा (57) निवासी चाचौड़ा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की भी जाच कर रही है।

अयोध्यापुरी में हादसा, एक गंभीर, इंदौर रेफर

वहीं, पिछली शाम अयोध्यापुरी में हुए हादसे में वहीं का निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना में राधेश्याम भिलाला घायल हुआ है, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, जिसे परिजन इलाज के लिए इंदौर ले गए हैं।