10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशियों के त्योहार पर हादसों की चोट: राजगढ़ में पटाखों और अंगीठी की आग से बच्चे-बुजुर्ग समेत कई घायल

Diwali Firecracker Accidents : पटाखों की चपेट में आए मासूमों समेत आधा दर्जनभर लोग, किसी का चेहरा झुलसा तो किसी की आंख, कार्बाइड गन से किशोर के शरीर में लगे छर्रे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Nov 2026, 7:55 PM IST

Diwali Firecracker Accidents

ब्यावरा में दीपावली पर हुए कई हादसे (फोटो सोर्स: Patrika File)

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान खुशियों के बीच कई परिवारों को हादसों का सामना करना पड़ा है। पटाखे जलाते समय और उनकी चपेट में आने से बच्चों समेत करीब आधा दर्जन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। किसी का हाथ जल गया तो किसी के चेहरे पर चोट आई। वहीं, पटाखे की चपेट में आने से मासूम बच्चों को भी चोटें आई हैं। अलग-अलग घटनाओं में घायल हुए लोग उपचार के लिए फिलहाल शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

पटाखे जलाते समय वार्ड-2 मे रहने वाले 29 वर्षीय केवल हाड़ा पिता रमेश चंद का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, वार्ड-3 में रहने वाले 4 वर्षीय जेविक पिता द्वारका प्रसाद पटाखे की चपेट में आ गया। पटाखा उसके चेहरे पर लगा, जिससे आंख के पास घाव हो गया। वार्ड-1 में डेढ़ साल की यशिका पिता राजेंद्र दांगी के साथ भी हादसा हो गया। बच्ची घर की दूसरी मंजिल पर खेल रही थी। इसी दौरान बाहर से जलता हुआ पटाखा आकर उसके चेहरे पर लगा। हादसे में उसके बाल भी बुरी तरह झुलस गए और चेहरे पर भी चोटें आईं हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिजन घबरा गए। हालांकि, घटना के बाद अब सभी की हालत में अब सुधार है, लेकिन हादसों ने परिवारों में दिवाली की खुशियां फीकी कर दी हैं।

कार्बाइड गन से किशोर के शरीर में जगह-जगह लगे छर्रे

मंगलवार शाम करीब 5 बजे समीपस्थ खुरी गांव में एक 15 साल के किशोर प्रतिबंधित कार्बाइड गन की चपेट में आ गया, जिससे गन से निकलने वाले कार्बाइड बारूद और छर्रों से वो बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना में शुभम पिता रामप्रसाद दांगी (15) घायल हुआ है। परिजन का कहना है कि, किशोर रास्ते से आ रहा था, तभी पास में एक युवक ने कार्बाइड गन से धमाका कर दिया, जिसमें निकले छर्रे किशोर के पेट, हाथ, चेहरे समेत शरीर में घुस गए, जिसने उसके शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म कर दिए। फिलहाल, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बुजुर्ग झुलसे, अंगीठी में तापने के दौरान मासूम के हाथ से लिपटी पॉलीथीन

सिंगापुरा में 78 वर्षीय बुजुर्ग शंकरलाल भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इसके अलावा मंगलवार सुबह लसुल्डिया महाराजा में एक और हादसा सामने आया। यहां दो वर्षीय कृष्णा अंगीठी के पास बैठकर ठंड से बचने के लिए हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान हाथ में पॉलीथीन चिपकने से वह बुरी तरह झुलस गया।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने आई है। खासकर छोटे बच्चों को आतिशबाजी से दूर रखने के साथ घरों की छतों और खुले स्थानों पर भी सतर्कता जरूरी है।