5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीये वालों से भी वसूली… राजगढ़ में कलेक्टर से बोला दुकानदार- ‘अभी पैसे लेकर गया है’

Diya Seller Extortion: नगर पालिका के मस्टरकर्मी इलियास पर राशि लेने के आरोप, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तत्काल लौटाने को कहा, नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Nov 2026, 8:28 PM IST

Diya Seller Extortion

diya seller complains to collector municipal worker took money for shop, बाजार में व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसपी-कलेक्टर (Source-Patrika)

Rajgarh Diya Seller Extortion: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में त्योहार पर बाजार में दुकान लगाने वाले दीया विक्रेताओं से भी कथित रूप से राशि वसूली जा रही है। गुरुवार को मुख्य बाजार के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के सामने एक दुकानदार ने नगर पालिका कर्मचारी की शिकायत करते हुए कहा- अभी पैसे लेकर गया है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल राशि वापस कराने के निर्देश दिए। मामले में संबंधित कर्मचारी को नोटिस देकर कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर से दुकानदार ने की शिकायत

गुरुवार को शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी पहले पटाखा बाजार पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी पैदल मुख्य बाजार पहुंचे। कलेक्टर ने दीये की दुकान लगाने वालों से पूछा कि दुकान लगाने के लिए कोई पैसे तो नहीं मांग रहा। इसी दौरान एक दुकानदार ने बताया कि नगर पालिका का मस्टरकर्मी इलियास अभी उससे राशि लेकर गया है। शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित अमले को तत्काल राशि लौटाने के निर्देश दिए। बताया गया है कि उक्त कर्मचारी की पहले भी शिकायतें होती रही हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। राशि लेने के संबंध में निर्देश हैं कि दिहाड़ी वाले और रोज मर्रा में मिट्टी के सामान बेचने वालों से कोई शुल्क न लें, लेकिन संबंधित कर्मचारी नहीं माना। इसका प्रमाण गुरुवार को मिल भी गया।

नोटिस देकर करेंगे कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार से ली गई राशि वापस कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान भी स्पष्ट किया गया है कि दुकान लगाने के नाम पर किसी को राशि नहीं देना है। बता दें कि गंजबासौदा में पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी के चलते सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर-एसपी राजगढ़ के बाजार में पहुंचे थे। राजगढ़ के बाद कलेक्टर-एसपी ब्यावरा भी पहुंचे और वहां पटाखा बाजार और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पटाखा बाजार में उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर का परीक्षण किया साथ ही ट्रॉयल भी लिया। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी भी पहुंचे। साथ ही प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर ने कहा कि पूरे एहतियात के साथ आप लोग तैनात रहें। किसी भी प्रकार की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है।