5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फफक-फफक कर रो रहा डकैत कल्ली गुर्जर, मुरैना में आतंक और भौकाल का खात्मा

Dacoit Kalli Gurjar: 80 हजार रुपये ईनामी डकैत कल्ल गुर्जर को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा, कल्ली व उसके साथी अजय गुर्जर के पैर में लगी गोली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Nov 2026, 4:52 PM IST

Dacoit Kalli Gurjar Arrested

Dacoit Kalli Gurjar Arrested, अस्पताल में डकैत कल्ली गुर्जर (Source-Patrika)

Morena Dacoit Kalli Gurjar: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आतंक मचाने वाला कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर फफक-फफक कर रो रहा है, अस्पताल में दर्द से कराह रहा है और कल तक जिन पुलिसवालों को चुनौती दिया करता था उनके सामने बचा लेने की गुहार लगा रहा है। 80 हजार के ईनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गुरुवार को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद साथी अजय गुर्जर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कल्ली गुर्जर के आतंक का अंत

80 हजार रुपये के ईनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गुरुवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनिट पर एसपी मुरैना सहित 20-25 जवानों की टीम घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डकैत कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी हुई थी। अस्पताल में कल्ली गुर्जर का इलाज किया जा रहा है, वो अस्पताल में स्ट्रेचर पर फफक-फफक कर रोता हुआ और दर्द से कराहता हुआ नजर आया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि बानमोर क्षेत्र के ललितापुरा स्थित पहाड़ी जंगल में डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी हथियार लेकर घूम रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे जंगल में पुलिस का डकैतों से आमना-सामना हुआ तो कल्ली गुर्जर व उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें कल्ली गुर्जर व उसका साथी अजय गुर्जर के पैर मे गोली लगी है। दोनों के घायल होने के बाद उनके साथी जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने कल्ली व उसके साथी अज को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दे रहा था चुनौती

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर को बीते कई दिनों से तीन जिलो की पुलिस के 200 जवान तलाश कर रहे थे। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पुलिस और अपने दुश्मन करुआ गुर्जर को लगातार चुनौती दे रहा था। बीते महीने भी उसने एक वीडियो जारी कर अपने दुश्मन करूआ गुर्जर को चैलेंज किया था। मंदिर में आकर मिलने के लिए ललकारा था।

कौन है कल्ली गुर्जर?

36 वर्षीय कल्ली गुर्जर का पूरा नाम किलेदार गुर्जर है, वो मुरैना जिले के चचूल गांव का रहने वाला है और उस पर मुरैना, ग्वालियर व श्योपुर जिले के अलग-अलग थानों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने पहले उस पर अलग-अलग मामलों में कुल मिलाकर 60 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था जिसे बाद में बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़