27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब आधे घंटे तक समझाया, पति-बेटा रोकते रहे लेकिन नहीं मानी मां, मुरैना में चीख से गूंज उठा मोहल्ला

Woman Jump Incident: सुबह तड़के 4 बजे हुई घटना से मोहल्ले में मचा हड़कंप, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार, दिल्ली में चल रहा इलाज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:50 PM IST

morena woman news

Husband and son tried to stop but she did not listen condition critical, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Morena Woman Jump Incident: मां ऐसा मत करो…मां रुक जाओ…मां हमारी बात मानो, कुछ ऐसी ही आवाजें मध्यप्रदेश के मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ रोड पर बने एक चार मंजिला मकान के सामने से सुबह-सुबह आ रही थीं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग और पिता-पुत्र चौथी मंजिल पर मौजूद मां को रोकने की कोशिशें कर रहे थे, शोर सुनकर आस-पड़ोस की महिलाएं भी छतों पर आ गईं और हर कोई यही कह रहा था रुक जाओ…ऐसा मत करो…लेकिन कुछ देर बाद ऐसा चौथी मंजिल से महिला ने छलांग लगा दी, जिसे देखकर हर किसी की चीख निकल पड़ी।

पति-बेटा रोकते रहे नहीं मानी मां

मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना सोमवार सुबह तड़के 4 बजे की है जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला चौथी मंजिल पर खड़ी नजर आ रही है जिसे बिल्डिंग के नीचे खड़ा बेटा और पति समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी महिला को समझा रहे हैं लेकिन इसी दौरान महिला छत से कूद जाती है। महिला को गंभीर हालत में तुरंत पिता-बेटा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

करीब आधे घंटे तक समझाया

जानकारी के मुताबिक मुरैना के नैनागढ़ रोड पर किराए के मकान में रहने वाली भूमि शर्मा (32) ने छत से चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की है। भूमि शर्मा का परिवार मूल रूप से अंबाह का रहने वाला है और करीब एक महीने पहले ही यहां पर रहने के लिए आया था और उनकी डेयरी की दुकान है। डेयरी की दुकान होने के कारण भूमि शर्मा के पति हरेन्द्र शर्मा और बेटा भी सुबह जाग रहे थे। लोग मॉर्निग वॉक के लिए जा रहे थे, तभी ये घटना हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सिटी कोतवाली टीआई अमित भदौरिया के अनुसार, वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। महिला दिल्ली में भर्ती है। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के कथन लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग